हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

G20 Summit के डिनर में मल्लिकार्जुन खरगे को नहीं बुलाने पर राहुल गांधी बोले- यह आपको कुछ बताता है

विज्ञापन
Rahul Gandhi

G20 Summit dinner party Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge: इन दिनों यूरोप दौर पर चल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जी 20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन को नहीं बुलाए जाने पर नरेन्द्र मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक सरकार (एनडीए) का यह फैसला आपको बहुत कुछ बताता है।

बेल्जियम में एक पत्रकार वार्ता में दिल्ली में होने जा रहे जी 20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन को नहीं बुलाए जाने के सवाल पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इसमें विरोधाभास क्या है? उन्होंने विपक्ष के नेता को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है। यह आपको कुछ बताता है।

नहीं दिया जाता 60 % आबादी के नेता का महत्व

इस सवाल के जवाब में उन्होंने आगे कहा कि यह आपको बताता है कि वे भारत की 60 प्रतिशत आबादी के नेता को महत्व नहीं देते हैं। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए, उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है और इसके पीछे किस प्रकार की सोच है?

विज्ञापन

Mary Millben कौन हैं जिन्होंने छुए थे पीएम मोदी के पैर, भारत से क्या है खास रिश्ता

इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि पूरा विपक्ष संघर्ष (रूस और यूक्रेन के बीच) पर भारत की वर्तमान स्थिति से सहमत होगा। हमारा रूस के साथ रिश्ता है। मुझे नहीं लगता कि सरकार वर्तमान में जो प्रस्ताव दे रही है, उससे विपक्ष का कोई अलग रुख होगा।

PM Modi Birthday: केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने पीएम से किया आगरा के लोगों से जुड़ने का अनुरोध, दिए 3 विकल्प

विज्ञापन
INDIA-भारत विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। आपको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछना पड़ेगा। इसके साथ यह भी कहा कि सरकार में एक डर है और यह सब ध्यान भटकाने की रणनीतियां हैं। मैं संविधान में इस शब्द से पूरी तरह खुश हूं। उन्होंने कहा कि विपक्ष गठबंधन के लिए इंडिया नाम के साथ सामने आया है, लेकिन अब इसने पीएम को परेशान कर दिया। यह वजह है कि ध्यान भटकाने के लिए यह विवाद पैदा किया जा रहा है।

 

 

 

(https://cityoflightpublishing.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola