कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 46 उम्मीदवारों के नाम शामिल, देखें पूरी List

Congress 4th List Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई बड़े नेताओं का नाम शामिल है। दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Congress

Congress

विज्ञापन

Congress 4th List Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 46 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का नाम शामिल है। वह राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वहीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय वाराणसी से चुनावी मैदान में उतरेंगे। यानी पीएम मोदी का मुकाबला अजय राय से होगा। इमरान मसूद को सहारनपुर से उतारा गया है। वहीं वीरेंद्र रावत हरिद्वार और दानिश अली अमरोहा से चुनाव लड़ेंगे।

देखें पूरी List

विज्ञापन

Image

सबसे ज्यादा नाम मध्य प्रदेश से 

46 उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे ज्यादा नाम मध्य प्रदेश से हैं। यहां 12 उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश से 9 उम्मीदवार शामिल हैं। महाराष्ट्र से 4, तमिलनाडु से 7, राजस्थान से 3 और उत्तराखंड से 2 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन

 

Image

विज्ञापन

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और मणिपुर से भी दो उम्मीदवार मैदान में उतार दिए गए हैं। असम, अंडमान, चंडीगढ़, मिजोरम और पश्चिम बंगाल से एक-एक उम्मीदवार मैदान में उतार गया है।

राजस्थान में नागौर की सीट आरएलपी के लिए छोड़ी गई 

इस लिस्ट में राजस्थान की एक सीट हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के लिए छोड़ी गई है। इसी के साथ आरएलपी का इंडिया गठबंधन में शामिल होना साफ हो गया है। नागौर सीट से हनुमान बेनीवाल सांसद थे, लेकिन विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने सांसदी से इस्तीफा दे दिया था। अब संभावना है कि वह इस सीट से दोबारा ताल ठोक सकते हैं।

विज्ञापन

सीपीआई-एम के लिए छोड़ी गई सीकर सीट

इससे पहले तीसरी लिस्ट में सीकर की सीट सीपीआई-एम के लिए छोड़ी गई थी। यहां से अमरा राम को चुनावी मैदान में उतारा गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस ने अब तक लोकसभा चुनाव के लिए 184 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

सिक्किम के 18 उम्मीदवार घोषित 

कांग्रेस ने इसके साथ ही सिक्किम विधानसभा चुनाव के 18 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों पर 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ