कोयंबटूर (दक्षिण) की विधानसभा सीट पर अब डीएमके के सेंथिलबालाजी ने अपनी बढ़त 4 हजार से ज्यादा की कर ली है. अभी तक 17 राउंड की वोटिंग हो चुकी है और 3 राउंड की बाकी है. जल्द ही इस सीट के नतीजे हर किसी के सामने होंगे.
Coimbatore South Assembly Election Result 2026 Live Updates: कोयंबटूर (दक्षिण) तमिलनाडु की 120वीं विधानसभा सीट है, जिस पर हुए साल 2026 के विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आएंगे। इस सीट पर DMK, AIDMK और TVK के बीच मुकाबला कड़ा मुकाबला है। यहां से DMK से वी सेंथिलबालाजी, AIDMK से अम्मन अर्जुनन और थलापति विजय की TVK से गोकुला कृष्णन एस चुनाव लड़ रहे हैं।
अल्पसंख्यक वोट बैंक के कारण अहम सीट है
कोयंबटूर (दक्षिण) विधानसभा कोयंबटूर जिले की सामान्य वर्ग की सीट है और कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र की 6 विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट पर व्यापारी वर्ग, मुस्लिम समुदायों और मध्यमवर्गीय परिवारों और युवा वोट बैंक चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाता है। यह तमिलनाडु का सबसे विकसित शहर है, जिसमें रामनाथपुरम जैसा मशहूर स्थल भी है। तमिलनाडु की राजनीति में अल्पसंख्यक वोटों के समीकरण से यह सीट अहम है।
पिछले 3 विधानसभा चुनाव के परिणाम ये रहे
साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा (BJP) की वनथी श्रीनिवासन ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कमल हासन (MNM) को हराकर यहां से चुनाव जीता था। वनथी को 53209 वोट मिले थे। वहीं कमल हासन को 51481 वोट मिले थे, यानी दोनों की जीत में ज्यादा अंतर नहीं था। साल 2016 में यहां से AIDMK के अममान अर्जुनन चुनाव जीते थे। वहीं साल 2011 के चुनाव में AIDMK के ही डोराइस्वामी आर उर्फ चैलेंजर डोराई जीते थे।
कोयंबटूर (दक्षिण) की विधानसभा सीट पर इस बार अच्छी लड़ाई देखने को मिली है. फिलहाल 12 राउंड की गिनती खत्म होने के बाद डीएमके के सेंथिलबालाजी ने 2675 वोटों की बढ़त बना ली है.
कोयंबटूर (दक्षिण) की विधानसभा सीट पर डीएमके के सेंथिलबालाजी वे 855 वोटों की बढ़त बनाई हुई है. 10 राउंड की वोटिंग के बाद उनके और सेंथिल कुमार के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है.
कोयंबटूर (दक्षिण) की विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. डीएमके के सेंथिलबालाजी के पास 8 राउंड की वोटिंग के बाद महज 821 की बढ़त है. दीसरे नंबर पर टीवीके के सेंथिलकुमार बने हुए हैं. ऐसे में इस सीट पर कौन जीत हासिल करेगा ये अभी कह पाना मुश्किल है.
कोयंबटूर (दक्षिण) की विधानसभा सीट पर 4 राउंड की वोटिंग के बाद भी वी. सेंथिल बालाजी और सेंथिल कुमार के बीच दमदार मुकाबला देखने को मिल रहा है. फिलहाल सेंथिल बालाजी के पास 217 वोटों की बढ़त है.
कोयंबटूर (दक्षिण) की विधानसभा सीट पर डीएमके के वी. सेंथिल बालाजी ने बढ़त बना ली है. पहले राउंड की काउंटिंग में उन्हें टीवीके के सेंथिल कुमार से कांटे की टक्कर मिल रही है. फिलहाल उन्होंने 276 वोटों की बढ़त बनाई हुई है.
234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है.
राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.










