विजय को कांग्रेस ने किस शर्त पर दिया समर्थन? क्या थलापति बनेंगे मुख्यमंत्री? जानें इनसाइड स्टोरी

Vijay Congress Alliance: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर! सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK को किस शर्त पर मिला कांग्रेस के 5 विधायकों का साथ. क्या 108 सीटों वाली विजय की पार्टी अब एआईएडीएमके के भरोसे बनाएगी सरकार? पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Thalapathy Vijay, Tamil Nadu Election Results, TVK Government, Congress Support, Vijay Congress Alliance

Vijay Congress Alliance: तमिलनाडु की राजनीति में बुधवार को एक बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला. सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) को सरकार बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सशर्त अपना खुला समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. तमिलनाडु की 234 सीटों वाली विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK बहुमत के जादुई आंकड़े (118) से महज 10 कदम दूर थी. अब कांग्रेस के 5 विधायकों के साथ आने से विजय की राह आसान होती दिख रही है. कांग्रेस अब तक द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

किस शर्त पर मिला कांग्रेस का हाथ?

कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने साफ किया कि यह समर्थन ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखने’ की शर्त पर दिया गया है. कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वे संविधान में विश्वास न रखने वाली ताकतों को रोकने के लिए विजय के साथ खड़े हैं. यह गठबंधन केवल सरकार बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य के निकाय चुनाव और लोकसभा चुनावों में भी दोनों दल साथ मिलकर काम करेंगे.

DMK का साथ छोड़ विजय के साथ क्यों आई कांग्रेस?

अब तक कांग्रेस तमिलनाडु में द्रमुक (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थी, लेकिन राज्य की जनता, खासकर युवाओं के मूड को भांपते हुए कांग्रेस आलाकमान ने स्थानीय इकाई को विजय का साथ देने का निर्देश दिया. कांग्रेस का मानना है कि तमिलनाडु की जनता ने विजय के रूप में एक नया और प्रगतिशील विकल्प चुना है, जिसका सम्मान करना उनका संवैधानिक कर्तव्य है.

विज्ञापन

AIADMK का एक गुट समर्थन के पक्ष में

बहुमत के लिए जरूरी बाकी विधायकों के लिए विजय ने एआईएडीएमके प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी (EPS) के पास भी समर्थन का पत्र भेजा है. सूत्रों के मुताबिक, एआईएडीएमके के भीतर इस बात को लेकर दो फाड़ की स्थिति है. राज्यसभा सांसद सीवी शनमुगम के नेतृत्व वाला एक गुट विजय को समर्थन देने के पक्ष में माहौल बना रहा है. अगर एआईएडीएमके भी समर्थन देती है, तो तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ