कॉकरोच जनता पार्टी का आज का प्रदर्शन खत्म होने के बाद अभिजीत दिपके ने कहा कि वो एक साल बाद आज अपने माता-पिता से मिलने घर जा रहे हैं. दिपके ने कहा कि पिछले 15 दिनों में उन्होंने बहुत कष्ट झेला है और धमकियों के कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा. उन्होंने कहा कि आज का विरोध प्रदर्शन तो बस एक ट्रेलर था.
Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, जिसके लिए वे लद्दाख से दिल्ली आए। अभिजीत दिपके ने समर्थकों के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाकर प्रदर्शन करने की अनुमति ली।
क्यों किया जाएगा विरोध प्रदर्शन?
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। NEET पेपर लीक और CBSE मार्कशीट विवाद के चलते पार्टी इस्तीफा मांग रही है। अभिजीत दिपके कहना है कि सरकार, CBSE बोर्ड और NTA एजेंसी की अनदेखी, लापरवाही के चलते छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। पहले पेपर लीक हो जाते हैं और फिर कार्रवाई के नाम पर तबादले करके दिखावा कर दिया जाता है, जबकि सरकार को पेपर लीक के खिलाफ कड़ा कानून बनाना चाहिए।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे युवाओं के आंदोलन को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि NEET पेपर लीक ने लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि युवाओं को कॉकरोच कहकर उनका अपमान करना गलत है। अब यही युवा अपनी मांगों के लिए आवाज उठा रहे हैं और सरकार को उनकी बात सुननी होगी.
NCP (SP) के महासचिव रोहित पवार ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' को अपना समर्थन दिया. पवार ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन को मिल रहा भारी समर्थन ये दिखाता है कि देश के युवाओं में केंद्र सरकार की नीतियों और NEET जैसी परीक्षाओं में हुई लापरवाही को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है.
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के खिलाफ कथित राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत में CJP पर विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है.
अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 10-12 साल से इन लोगों ने हमें हिंदू मुसलमान की राजनीति में फंसा कर रखा हुआ है, लेकिन इससे किसे फायदा हुआ? क्या हिंदू मुसलमान करने से देश में किसी को भी नौकरियां मिली?
“10-12 साल से इन लोगों ने हमें हिंदू मुसलमान की राजनीति में फँसा कर रखा, इससे किसे फ़ायदा हुआ? क्या हिंदू मुसलमान करने से देश में किसी को भी नौकरियां मिली?”OG कॉकरोच @abhijeet_dipke #cjpprotest pic.twitter.com/7SxZeIQt87
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान समर्थकों और विरोधियों के बीच तनाव की आशंका थी। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अज्ञात लोग नारेबाजी कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर तनाव को बढ़ने और माहौल को बिगड़ने से रोका।
दिल्ली में जंतर-मंतर पर 4 घंटे से कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है। 2000 से ज्यादा लोग मौके पर जुटे हुए हैं और इनमें भी युवाओं की संख्या ज्यादा है। मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी धरने में शामिल हो गए हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके खुद मौके पर मौजूद हैं और नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
अभिजीत दिपके ने कहा कि आज सुबह मेरी मां का फोन आया। मेरी मां को बहुत डर था की मुझे यह सरकार जेल में डाल देगी। इस देश में उस हर मां को यह डर होता है कि जब उनका बच्चा इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो जेल में जाता है। कब तक हम इस सरकार से डर कर जिएंगे?
मेरी माँ को बहुत डर था की मुझे ये सरकार जेल में डाल देगी। इस देश में उस हर माँ को ये डर होता है जब उनका बच्चा इस सरकार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है। कब तक हम इस सरकार से डर कर जियेंगे? #cjpprotest pic.twitter.com/evleZtL2M6
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026
लोग कहते हैं कि आंदोलन, धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालने से क्या होता है? जबकि इससे यह सिद्ध होता है कि हम जीवित हैं ! सरकार के लिए हम हो सकते हैं कीड़े मकौड़े, लेकिन हम जीवित हैं और अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम हैं।
“लोग कहते हैं आंदोलन, धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालने से क्या होता है ?इससे यह सिद्ध होता है कि हम जीवित हैं !”सरकार के लिए हम हो सकते हैं कीड़े मकौड़े, लेकिन हम जीवित है और अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम है #cjpprotest pic.twitter.com/pDfenVCHFy
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026
जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पाटी के प्रदर्शनस्थल से अभिजीत दिपके ने दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी की लड़ाई लंबी चलेगी। सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते-मांगते एक महीना बीत गया, लेकिन सरकार कार्रवाई करने की बजाय ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए जंतर-मंतर पर पहुंच गए हैं। वांगचुक ने कॉकरोज जनता पार्टी को विरोध प्रदर्शन की इजाजत देने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी के सद्भावना का पैगाम लेकर आया हूं।
जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पाटी के प्रदर्शनस्थल से अभिजीत दिपके ने कहा कि जब फ्लाइट दिल्ली लैंड हुई तो लगा कि आजादी के आखिरी पल हैं। अपने मकसद के लिए अपनी आजादी की कुर्बानी देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। अभिजीत ने कहा कि केंद्र सरकार हमारी सोशल मीडिया पोस्ट हटा सकती है, लेकिन हमें नहीं।
जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पाटी के प्रदर्शनस्थल से अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया कि उनके लिए उनके मंत्री अहम हैं या देश के छात्र अहम हैं? छात्र और युवा वर्ग कब तक डर के साए में जीवन जीएगा? सरकार को धर्म की राजनीति बंद करनी ही होगी।
क्या सरकार को युवाओं की आवाज सुनाई दे रहीं है?
क्या सरकार को युवाओं की आवाज सुनाई दे रहीं है? #cjpprotest pic.twitter.com/acQqDfzfrU
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026
देश का युवा अब डरेगा नहीं लड़ेगा, कॉकरोच डरते भी नहीं, कभी मरते भी नहीं
देश का युवा अब डरेगा नहीं लड़ेगा कॉकरोच डरते भी नहीं, कभी मरते भी नहीं #cjpprotest pic.twitter.com/BxUMDJv6Sl
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में माहौल गरमा गया है। क्योंकि अज्ञात लोगों ने पार्टी और अभिजीत दिपके के खिलाफ नारेबाजी की है। इस कारण माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए हंगामा कर रहे कुछ लोगों को तुरंत हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के घर की सुरक्षा महाराष्ट्र पुलिस ने बढ़ा दी है। दिपके का घर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के वलूज इलाके में है। दिपके के घर आने के बाद उनके घर के बाहर भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिपके आज रात को ही मुंबई पहुंच सकते हैं। पहले दिपके के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था, लेकिन अब एक अधिकारी सहित 10 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। पुलिस ने एक अज्ञात शख्स को पकड़ा है, जिससे कॉकरोच मारने वाला स्प्रे बरामद हुआ है। यह व्यक्ति स्प्रे लेकर प्रदर्शनकारियों के बीच जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए उसे तुरंत मौके से हटा दिया।
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग थाने जाने के बजाय सीधे जंतर-मंतर पहुंचने का निर्देश दिया है। मौके पर मौजूद सीआरपीएफ (CRPF), रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और दिल्ली पुलिस के जवान लाउडस्पीकर के जरिये लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने घोषणा की है कि यदि कोई भी प्रदर्शनकारी तय सीमा या संसद मार्ग की तरफ बढ़ने की कोशिश करेगा, तो उसे तुरंत हिरासत में ले लिया जाएगा।
अभिजीत दीपके और कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर संजय राउत का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि यह अच्छी बात है कि युवाओं ने एक मुद्दे पर आंदोलन खड़ा किया है। सरकार इस आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। मीडिया पर भी इस आंदोलन को कम दिखाने का दबाव बनाया जा रहा है। यदि जंतर-मंतर का आंदोलन सफल होता है तो सरकार को इसकी गंभीरता समझनी पड़ेगी।
सरकार नहीं चाहती कि यह आंदोलन देशभर के युवाओं तक पहुंचे, इसलिए प्रशासनिक और पुलिस तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है। हजारों युवा सड़कों पर उतर सकते हैं और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सकते हैं।
अगर प्रधानमंत्री उनका इस्तीफा नहीं लेते तो स्वच्छ प्रशासन की बात करना उचित नहीं होगा। इस पूरे मामले की जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह की भी है। युवाओं से आंदोलन में शामिल होकर लोकतंत्र की रक्षा करने की अपील की गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए प्रदर्शनकारी अलग-अलग वेशभूषा में आए हैं। कुछ लोगों ने चेहरे पर कॉकरोच वाले मास्क लगाए हुए हैं। कुछ लोग अपने हाथों में शांति के प्रतीक के रूप में गुलाब के फूल भी साथ लाए हैं। वहीं अभिजीत दिपके की तस्वीरें भी प्रदर्शनस्थल से जारी की गई हैं।
रोहरक पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में जा रहे युवाओं को हिरासत में ले लिया है। रोहतक से जिला परिषद वार्ड 10 के सदस्य जयदेव डागर और कई अन्य युवा हिरासत में लिए गए हैं। बहादुरगढ़ से पहले सांपला के नजदीक रोहद टोल प्लाजा पर पुलिस ने हिरासत में लिया। जयदेव डागर की पुलिस के साथ बीच सड़क पर जोरदार बहस भी हुई। जयदेव डगर कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं। युवाओं को सांपला पुलिस स्टेशन में रखा गया है।
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो! शिक्षा मंत्री को हमने चुन कर भेजा है, हमारे टैक्स से उनको तनख्वाह मिलती है! उनके शासन काल में करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में है। कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं!
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दो! शिक्षा मंत्री को हमने चुन कर भेजा है, हमारे टैक्स से उनको तनख्वाह मिलती है!उनके शासन काल में करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में है। cockroach आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं! #cjpprotest pic.twitter.com/LYcOUY7Shc
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी ने इंस्ट्रग्राम पर भाजपा-कांग्रेस के बाद AAP को भी पीछे छोड़ दिया है। 5 जून तक इंस्टाग्राम पर कॉकरोच के फॉलोअर्स 2.21 करोड़, बीजेपी के 94 लाख, कांग्रेस के 1.37 करोड़ और आप के 19 लाख हैं। वहीं एक्स पर कॉकरोच के फॉलोअर्स 2.5 करोड़, बीजेपी के 2.30 करोड़, कांग्रेस के 1.15 और आप के 61 लाख हैं।
अभिजीत दिपके जंतर-मंतर पहुंच गए हैं। पहले वे सीधा प्रदर्शन स्थल जंतर मंतर नहीं पहुंच रहे थे। वह नई दिल्ली के कई इलाकों में घूमे। पुलिस उत्तर का कहना है कि पहले वह टोडर मल रोड की तरफ गए। वहां से कनॉट प्लेस सर्कल और अब गोल डाकखाना की तरफ घूमते हुए जंतर-मंतर पहुंचे। जितने लोगों के जुटने की उम्मीद थी, उतनी संख्या में लोग जंतर मंतर पर नहीं पहुंचे हैं। यही कारण है कि अभिजीत डायरेक्ट जंतर मंतर पर नहीं पहुंचा।
तिलचट्टे पार्टी जिंदाबाद! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर पहुंचने लगे हैं। क्या आप जंतर-मंतर पर हैं?
Cockroach Party Zindabad! Thousands of protesters begin arriving at Jantar Mantar to demand the resignation of Dharmendra Pradhan. Are you at Jantar Mantar? Tag us in your pictures and videos with #cjpprotest pic.twitter.com/nzoSUQYJeB
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 6, 2026
अभिजीत दिपके ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट लिखकर कहा है कि जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति मिल गई है। कॉकरोच इकट्ठे हो रहे हैं और अब हल्ला बोल होगा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा।
Permission granted by police! Cockroaches gather at Jantar Mantar
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 6, 2026
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी केप्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। डिवीजन बेंच ने एनजीओ सेव इंडिया फाउंडेशन की याचिका को नकारा। याचिका में कहा गया था कि विरोध प्रदर्शन से कानून-व्यवस्था को खतरा है। आईजीआई एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशनों और हाईवे के एंट्री पॉइंट पर भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के उपाय करने की मांग भी की गई थी।
कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें समर्थकों से सनस्क्रीन लगाकर, नाश्ता करके आने, हाथ में तिरंगा, फूल और किताब लाने जैसी 8 अपील की गई हैं।









