---विज्ञापन---

दिल्ली के बाद अब 11 जून को यहां प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके, कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अब पुणे में बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 11 जून को प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाने की घोषणा की है.

---विज्ञापन---

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए पहले प्रदर्शन के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि 11 जून को महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. इस प्रदर्शन का मकसद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को और मजबूत करना है. पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ये प्रदर्शन पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी कैंपस के पास आयोजित किया जाएगा. आंदोलन में छात्रों, युवाओं और एजुकेशन सिस्टम में सुधार की मांग करने वाले लोगों से शामिल होने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी कैसे लड़ सकती है चुनाव? जानें पॉलिटिकल पार्टी बनने के नियम?

---विज्ञापन---

दिपके ने दिया संदेश

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि एजुकेशन सिस्टम से जुड़े मुद्दों, परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी और पेपर लीक जैसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है. उनका कहना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए. दिपके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘पुणे में मिलते हैं! महाराष्ट्र जिंदाबाद!’ कॉकरोच जनता पार्टी के ‘एक्स’ अकाउंट पर एक दूसरे पोस्ट में कहा गया, ‘महाराष्ट्र की शिक्षा राजधानी पुणे में ‘कॉकरोच’ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे. पुणे के कितने ‘कॉकरोच’ शामिल होंगे? अभिजीत दीपके ने ये भी साफ किया है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और किसी भी तरह की हिंसा या अराजकता को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा. उन्होंने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है.

दिल्ली में हुआ था जोरदार प्रदर्शन

इससे पहले 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना पहला बड़ा प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए थे. कई प्रदर्शनकारी कॉकरोच के मुखौटे पहनकर पहुंचे थे और उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखी थीं. पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन में शामिल हुए थे. कॉकरोच जनता पार्टी पिछले कुछ सप्ताह में सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई है. ये संगठन युवाओं की बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं और परीक्षा से जुड़े विवादों जैसे मुद्दों को लेकर एक्टिव है. पार्टी का दावा है कि उसका मकसद छात्रों और युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है. अब सभी की नजरें 11 जून को होने वाले पुणे प्रदर्शन पर हैं. माना जा रहा है कि दिल्ली के बाद ये आंदोलन का दूसरा बड़ा चरण होगा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और युवा हिस्सा ले सकते हैं. अगर आंदोलन को व्यापक समर्थन मिलता है तो आने वाले दिनों में देश के बाकी शहरों में भी ऐसे प्रदर्शन आयोजित किए जा सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘विदेशी धरती पर बैठकर…’, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP चीफ का बयान

First published on: Jun 08, 2026 10:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola