अरब सागर में टकराए भारतीय-पाकिस्तानी जहाज, MEA ने पाक हाई कमिश्नर को किया तलब; जताया विरोध

उत्तरी अरब सागर में रूटीन सर्विलांस मिशन पर तैनात भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन युद्धपोत के पास पाकिस्तान का एक नौसैनिक जहाज तेज रफ्तार से आया.

Indian Pak

यह घटना 15 सितंबर 2026 की शाम की है. (Image- Representative/ANI)

भारत ने पाकिस्तानी नौसेना के जहाज और भारतीय जहाज के बीच टक्कर की घटना के बाद पाकिस्तान के राजनयिक को तलब किया है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि इंटरनेशनल वाटर एरिया में पाकिस्तानी नौसेना की इकाइयों के अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार के बाद पाकिस्तानी राजनयिक साद अहमद वारैच को तलब किया गया. इस घटना को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 15 सितंबर 2026 की शाम की है. उत्तरी अरब सागर में रूटीन सर्विलांस मिशन पर तैनात भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन युद्धपोत के पास पाकिस्तान का एक नौसैनिक जहाज तेज रफ्तार से आया. इसके बाद उस जहाज पर तैनात नौसैनिकों ने गैर-पेशेवर और असुरक्षित तरीके से हरकतें कीं. इसकी वजह से दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई.

विज्ञापन

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना के जहाज का व्यवहार भारत और पाकिस्तान के बीच 1991 में हुए उस समझौते का सीधा उल्लंघन था, जो सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही के बारे में पहले से सूचना देने से संबंधित है.

बयान में कहा गया, ‘पाकिस्तान के चार्ज डी अफेयर्स को सलाह दी गई कि वे संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों तक यह बात पहुंचाएं कि सभी सैन्य इकाइयों को उचित सावधानी बरतनी चाहिए और ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए दोनों पक्षों के बीच हुए संबंधित समझौतों के प्रावधानों का सम्मान करना चाहिए.’

विज्ञापन

पाकिस्तानी राजनयिक को यह भी निर्देश दिया गया कि वे भारत का संदेश पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय तक पहुंचाएं.

बयान में आगे कहा गया, ‘इस्लामाबाद में भारत के चार्ज डी अफेयर्स को भी निर्देश दिया गया है कि वे पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के समक्ष इसी तरह का विरोध दर्ज कराएं.’

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ