Aaj Ki Taaza Khabar : झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर आज गुजरात के वडनगर में विशेष कार्यक्रम हुए, जिसमें अमित शाह शामिल हुए. राजनाथ सिंह कोलकाता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. राहुल गांधी के सुल्तानपुर मानहानि मामले में आज सुनवाई होगी.

Breaking News 2.jpg

Aaj Ki Taaza Khabar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुजरात के वडनगर में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोलकाता दौरे पर हैं. यहां वे प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा को केंद्र में रखकर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़े कार्यक्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में भी आज सुनवाई होगी. इसके अलावा, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में भारतीय विश्व मामलों की परिषद (ICWA) के सहयोग से पश्चिम एशिया और उत्तर अफ्रीका (WANA) में जारी संकट पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत

झारखंड में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि लातेहार में दो और पलामू में एक व्यक्ति की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि कुर्से गांव निवासी अयूब अंसारी (55) की बक्साइट डंपिंग यार्ड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि अकाशी गांव की रहने वाली कोयली उरांव (49) मवेशियों के लिए घास काटकर घर लौट रही थीं, तभी वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं. एक अधिकारी ने बताया कि पलामू जिले में पिपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई.

छतरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कुलदीप यादव के रूप में हुई है. उन्हें हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 17 सितंबर से चार दिनों तक झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में मुक्तिनाथ मंदिर के पास बस दुर्घटना में 12 भारतीय घायल

नेपाल में जोमसोम-मुक्तिनाथ मार्ग पर एक मिनीबस के बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 12 भारतीय नागरिक घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, मस्टांग जिले के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ मंदिर से अपर मस्टांग की ओर जाते समय कागबेनी की तरफ बढ़ रही मिनीबस पलट गई. पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी 68 वर्षीय वेदपाल शर्मा और 11 अन्य लोग इस हादसे में घायल हुए हैं.

घायलों में ज्यादातर बुजुर्ग हैं. पुलिस ने बताया कि मिनीबस में कुल 25 यात्री सवार थे, जिनमें से 13 को कोई चोट नहीं आई है. घायल यात्रियों का मस्टांग जिले के जोमसोम स्थित प्रांतीय अस्पताल में उपचार जारी है. पुलिस ने नेपाली बस चालक को हिरासत में ले लिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड भर्ती परीक्षा अनियमितता मामले में 4 और लोगों को गिरफ्तार

झारखंड सीआईडी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में बुधवार को चार और लोगों को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एजेंसी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के सुंदर नगर गार्डन निवासी ऋतिक रोशन (29) और रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित शिव भवन निवासी पंकज प्रसून के रूप में हुई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के गांधीनगर नगर निकाय चुनाव का ऐलान

गुजरात राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को गांधीनगर नगर निगम और ओखा तथा थरा नगरपालिकाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की. इन निकायों के लिए मतदान 11 अक्टूबर को होगा. मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा. मतगणना 13 अक्टूबर को की जाएगी. चुनाव के लिए अधिसूचना 21 सितंबर को जारी की जाएगी. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 28 सितंबर को होगी. उम्मीदवार 29 सितंबर तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे. आयोग ने बताया कि जरूरत पड़ने पर 12 अक्टूबर को पुनर्मतदान कराया जाएगा.

चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. गांधीनगर में 11 वार्डों में नगर निगम की कुल 44 सीट हैं. अक्टूबर 2021 में हुए पिछले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 44 में से 41 सीट पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस को दो और आम आदमी पार्टी (आप) को एक सीट पर जीत मिली थी. आयोग ने बताया कि तीनों स्थानीय निकायों के चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जाएंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैं दिशा सालियान से कभी नहीं मिला और ना ही उन्हें जानता हूं- आदित्य ठाकरे

मैं दिशा सालियान से कभी नहीं मिला और ना ही उन्हें जानता हूं- आदित्य ठाकरे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश भर में 12 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे- राजनाथ सिंह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सूडान में सोने की खदान ढहने से कम से कम 67 लोगों की मौत

सूडान के एक सुदूरवर्ती इलाके में सोने की खदान ढहने से कम से कम 67 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा वेस्ट कोर्डोफान प्रांत के नूहूद शहर में अल-जारा सोने की खदान में हुआ। यह इलाका अर्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ के नियंत्रण में है, जो पिछले तीन साल से ज्यादा समय से देश की सेना के साथ लड़ाई लड़ रही है. हादसे में बचे हुए लोगों ने बताया कि खदान ढहने की घटना मंगलवार देर रात हुई और कई लोग अब भी लापता हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ये तो हमारा वैचारिक मुद्दाः DyCM केशव प्रसाद मौर्य

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आजमगढ़ में UCC को लागू करने के गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, “उन्होंने जो कहा है वो तो हमारा वैचारिक मुद्दा है. जिन राज्यों में बीजेपी की और NDA की सरकार है, वहां तो लागू करेंगे ही. अभी जहां पर सरकार नहीं है, वहां सरकार बनने के बाद इसे लागू करेंगे.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM फडणवीस से मिले नितिन नवीन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार से उनके आवास पर मुलाकात की और दिवंगत अजीत पवार को श्रद्धांजलि दी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फरीदाबादः 12 करोड़ की कोकीन बरामद, 3 विदेशी गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के फरीदाबाद में 12 करोड़ की कोकीन बरामद की गई है. कोकीन के साथ 3 विदेशी नागरिक भी गिरफ्तार किए गए हैं. एनआईटी क्राइम ब्रांच ने 2.337 किलो कोकीन समेत 3.741 किलो मादक पदार्थ बरामद किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 12 करोड़ बताई जा रही है. लकड़पुर स्थित मकान में तलाशी के दौरान यह खेप मिली. साथ में 50 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UCC लागू करा पाना संभव नहींः सांसद अवधेश प्रसाद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UCC पर अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “ये संभव नहीं होगा. महिला आरक्षण ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है. ये पंचायतों का चुनाव नहीं कर पाए हैं. ये सब इनकी घोषणाएं हैं, कभी लागू नहीं हो पाएंगी.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ‘वंदे मातरम’ को लेकर कर्नाटक हाई कोर्ट में PIL

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक हाई कोर्ट में एक जनहित दायर की गई है, जिसमें सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ को सिर्फ शुरुआती दो छंदों तक सीमित करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है. माना जा रहा है कि हाईकोर्ट इस पर गुरुवार को सुनवाई कर सकता है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान झड़प की जांच करेगी HPEC

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने अपनी 5 सदस्यीय हाई-पावर्ड जांच समिति (HPEC) को जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई झड़प की जांच शुरू करने का निर्देश दिया है. इस जांच में पेलेट गन के इस्तेमाल, टारगेटेड हिंसा, महिला प्रदर्शनकारियों के उत्पीड़न, पुलिसकर्मियों को लगी चोटों और संपत्ति के नुकसान की पड़ताल की जाएगी. साथ ही कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में हुए जुलाई के विरोध-प्रदर्शनों से जुड़े व्यापक संवैधानिक सवालों पर फैसला खुद कोर्ट ही करेगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हर जगह लागू हो UCC: मंत्री संजय निषाद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UCC को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा, 'संविधान हमेशा सामाजिक न्याय की बात करता है और यह तभी संभव है जब सभी नागरिकों को समान अधिकार और दर्जा मिले, जो कानूनों, अधिनियमों और अधिसूचनाओं से ही मिल सकता है. इसीलिए अंबेडकर ने हिंदू कोड बिल का विरोध किया और इस्तीफा दे दिया क्योंकि उसमें धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव था. कांग्रेस पहले सहमत नहीं थी, लेकिन बाद में उन्हें मानना ​​ही पड़ा. क्या मुस्लिम महिलाएं इस देश का हिस्सा नहीं हैं? वे बस ‘तलाक’ की परंपरा को मानती रहीं, लेकिन धर्म के आधार पर भेदभाव संविधान में इसका कहां जिक्र है? धर्म जीवन जीने का एक तरीका है, लेकिन समानता, सम्मान, सुरक्षा, समृद्धि और आत्मनिर्भरता का अधिकार संविधान में दिया गया है। वोट देने वाले का वोट समान होना चाहिए. जाति या लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए. हमें लगता है कि गुजरात में जो लागू किया गया, उससे सब खुश हैं… इसे हर जगह लागू किया जाना चाहिए.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेहरानः ईरान के विदेश मंत्री जाएंगे चीन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मिलने के लिए चीन के दौरे पर जा रहे हैं. माना जा रहा है कि बीजिंग खाड़ी क्षेत्र में जारी जंग को खत्म करने के लिए मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीमा पाहुजा करेंगी दिशा सालियान डेथ केस की निगरानी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश की चर्चित हाथरस कांड और कोलकाता के RG कर केस को सुलझाने वाली CBI अफसर सीमा पाहुजा मुंबई की दिशा सालियान केस की निगरानी करेंगी. सीमा को CBI की तेज तर्रार अफसरों में गिना जाता है. वह अभी CBI दिल्ली में स्पेशल क्राइम यूनिट में बतौर SP तैनात हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के कन्हैया नगर में दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: केशव पुरम पुलिस थाना क्षेत्र के कन्हैया नगर में शराब की दुकान के बाहर दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि हमलावर घटना के बाद मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल बाढ़ः अब तक 1399 लोगों के मिले शव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में पिछले महीने 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,399 हो गई है, क्योंकि प्रभावित आठ जिलों से और शव बरामद किए गए हैं. अभी भी सुरक्षाकर्मी खोज और बचाव अभियान में लगे हैं. अभी भी करीब 5,170 लोगों के लापता होने की खबर है. इस दौरान अब तक 13,742 लोगों को बचाया जा चुका है. 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के खिसकने से आई अचानक बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई थी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हुतियों का ड्रोन से पवित्र स्थल मक्का पर हमलाः सऊदी अरब

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी अरब का कहना है कि हुतियों ने इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का पर हमला किया है. इसके लिए हुतियों ने एक ड्रोन भेजा था, जिसे रास्ते में ही रोककर नष्ट कर दिया गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लंदन में लोग CM विजय का इंतजार न करेंः TVK

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में सत्तारुढ़ TVK पार्टी के IT विंग की ओर से कहा गया, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय से मिलकर हमें बहुत खुशी और उत्साह होता. लेकिन, जनता की सुरक्षा और लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, ऐसी स्थिति बन गई है जिसमें मुख्यमंत्री और अन्य नेता आपसे नहीं मिल सकते. इसलिए, हम प्यार से अनुरोध करते हैं कि कोई भी उनसे मिलने की कोशिश न करे. साथ ही, हम विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि आप उस होटल के एंट्री गेट पर या उस रास्ते पर इंतजार न करें जहां से नेता गुजरेंगे.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुलिस ने आरोपी लड़के की पहचान कर ली है- अभिषेक झा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रायपुर, छत्तीसगढ़: अतिरिक्त SP (ग्रामीण) अभिषेक झा ने बताया, 'महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कल रात हमें सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई है. सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया. पुलिस पहले से ही मामले की जांच कर रही थी... आरोपी लड़के की पहचान कर ली गई थी. CCTV फुटेज में आरोपी को महिला के आस-पास आते-जाते देखा गया.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नौगांव उपचुनाव में जीतेगी AIUDF: बदरुद्दीन अजमल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम के होजाई में AIUDF नेता बदरुद्दीन अजमल ने नौगांव लोकसभा उपचुनाव पर कहा, “बीजेपी सिर्फ हिंदू की बात करती है, कांग्रेस ना हिंदू की बात करती है ना ही मुसलमान की बात करती है. हम इंसानियत की बात करते हैं इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि हम जीतेंगे और बाकी दोनों पार्टियां (बीजेपी और कांग्रेस) हारेंगी. हम आज सुबह 10 बजे नामांकन दाखिल करेंगे.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की आज सुनवाई होगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में चल रहे मानहानि मामले की आज सुनवाई होगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमित शाह गुजरात में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके पैतृक गांव वडनगर (गुजरात) में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ