CM Mohan Yadav on Akshay Kanti Bam: लोकसभा चुनाव के पहले जो दल-बदल का सिलसिला शुरू हुआ था वो चुनाव के दौरान भी बदस्तूर जारी है। हाल ही में कांग्रेस को झटका देते हुए एक उम्मीदवार ने इंदौर लोकसभा सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया था, जिसको लेकर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है।
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए सीएम ने कहा है कि ‘अगर दूल्हा शादी से पहले भाग जाए तो इसमे हमारी पार्टी की क्या गलती है। बता दें कि इंदौर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने 29 अप्रैल को अपना नामांकन वापस ले लिया और बाद में बीजेपी में शामिल हो गए।
यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi Vs PM Modi Debate पर बीजेपी का पलटवार, कहा- कौन हैं राहुल गांधी?
इंदौर से कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं बचा
इंदौर के बेटमा में एक चुनावी रैली के दौरान सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा ने इंदौर में कुछ गलत किया है। इसमें हमारी गलती क्या थी? यह पूरे गांव को शादी की दावत में बुलाकर शादी समारोह से पहले दूल्हे के भाग जाने जैसा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि 13 मई को होने वाले चुनाव के लिए इंदौर से कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं बचा है।
खुद अपने बच्चे की देखभाल करें
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता यहां के मतदाताओं से नोटा का बटन दबाने की अपील कर रहे हैं, जो लोकतंत्र का अपमान है। भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद शंकर लालवानी के समर्थन में रैली के दौरान उन्होंने कहा कि अगर किसी का बच्चा घर से भाग जाता है, तो इसमें किसकी गलती है? आपका खुद अपने बच्चे की देखभाल करनी चाहिए।
यह भी पढ़िए- क्या है भारत-जर्मनी वीजा समझौता? जिसका फायदा उठा देश से भागा सेक्स स्कैंडल का आरोपी प्रज्वल रेवन्ना
मोहन यादव का विपक्ष पर हमला
विपक्ष के इंडिया गठबंधन को ‘घमंडिया’ गठबंधन करार देते हुए सीएम मोहन यादव ने रावण की राजधानी लंका का हवाला दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये अहंकारी लोग 17 लाख साल पहले भगवान राम के समय में लंका में पैदा हुए थे। अपनी बुद्धि के दिवालियापन के कारण, उन्होंने नकली भगवाधारी बनकर माता सीता का अपहरण किया।
सीएम की इंदौर के लोगों से अपील
सीएम ने लोकसभा चुनाव में मतदाताओं से नोटा चुनने की कांग्रेस की अपील पर ध्यान न देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि माता सीता ने ‘लक्ष्मण रेखा’ पार करने की गलती की थी, लेकिन इंदौर के लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि वे किसी भी परिस्थिति में लक्ष्मण रेखा पार नहीं करेंगे।
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
30 mins agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
3 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
5 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
7 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
8 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines