Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Chenab Accident: जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, एक परिवार के तीन लोग कार समेत चेनाब नदी में गिरे

Chenab Accident: जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक परिवार के तीन लोग कार समेत चेनाब नदी में जा गिरे हैं। खबर लिखे जाने तक करीब 14 घंटों के बचाव अभियान के बाद भी तीनों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस, गोताघोरों की टीम व दमकल विभाग तीनों की तलाश […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Dec 23, 2022 18:16
चिनाब नदी में किया जा रहा जांच अभियान

Chenab Accident: जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक परिवार के तीन लोग कार समेत चेनाब नदी में जा गिरे हैं। खबर लिखे जाने तक करीब 14 घंटों के बचाव अभियान के बाद भी तीनों का अभी तक
कुछ पता नहीं चला है। पुलिस, गोताघोरों की टीम व दमकल विभाग तीनों की तलाश में जुटी है।

और पढ़िए –तेलंगाना में पिता के सामने से लड़की के अपहरण के मामले में नया ट्विस्ट, युवती ने Video जारी कर लगाया ये आरोप

जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार कार अचानक डोडा जिले की चेनाब नदी में जा गिरी। तेज धमाके की आवाज से आसपास लोगों का ध्यान नदी की तरफ गया। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस के अनुसार पुल डोडा के पास गडसू में बटोटे-डोडा-किश्तवाड़ राजमार्ग पर यह हादसा हुआ है।

डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम ने कहा कि वाहन में भद्रवाह निवासी मंजीत सिंह, उनकी पत्नी सोनिया सिंह और बेटी सुखविंदर सवार थे। पुलिस, सेना, एसडीआरएफ समेत अन्य लोग बचाव अभियान में जुटे हैं। अभी तक तीनों में से किसी का पता नहीं चला है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 20, 2022 07:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.