'चांद के मालिक नहीं PM मोदी...', भड़के राशिद अल्वी ने पूछा- लैंडिंग पॉइंट का नाम शिवशक्ति कैसे रख दिया?
Edited By Bhola Sharma

Rashid Alvi
Edited By Bhola Sharma

Rashid Alvi
Chandrayaan-3 Mission Updates Rashid Alvi on Shiv Shakti Landing Point: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ग्रीस से भारत लौटे तो सीधे बेंगलुरु पहुंचकर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस दौरान वे भावुक हो उठे। कई ऐलान भी किए। उन्होंने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जिस जगह लैंडर विक्रम लैंड हुआ है, वह शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा।
लैंडिंग पॉइंट का नाम शिव शक्ति रखे जाने से कांग्रेस नेता राशिद अल्वी भड़क गए। उन्होंने एक निजी चैनल पर कहा कि लैंडिंग पॉइंट का नाम शिव शक्ति पॉइंट रखना हास्यास्पद है। पीएम मोदी को चंद्रमा की सतह का नामकरण करने का अधिकार नहीं है। पूरी दुनिया हम पर हंसेगी। पीएम मोदी चांद के मालिक नहीं हैं। हम चंद्रमा पर पहुंचे, यह बहुत अच्छा है। हमें इस गर्व भी है। लेकिन हम चांद के मालिक नहीं है।
राशिद अल्वी से सवाल पूछा गया कि 2008 में जब चंद्रयान-1 ने चंद्रमा पर लैंडिंग की तो उस जगह को जवाहर पॉइंट रखा गया था? पीएम मोदी ने इस पॉइंट का नाम अपने नाम पर या किसी अन्य नेता के नाम पर नहीं रखा? इसके जवाब में राशिद अल्वी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। इसरो आज जो कुछ भी है, वह नेहरू की बदौलत है। 1962 में विक्रम साराभाई और पंडित नेहरू ने इसरो की स्थापना की थी। लेकिन अब पीएम मोदी जी राजनीति कर रहे हैं।
राशिद अल्वी के बयान पर भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पलटवार किया है। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस अपने हिंदू विरोधी चरित्र को दिखा रही है। यह वही पार्टी है, जिसने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया था। राम मंदिर का विरोध किया, हिंदुओं को गाली दी। दोनों नाम शिव शक्ति पॉइंट और तिरंगा पॉइंट देश से जुड़े हैं। राशिद अल्वी को यह हास्यास्पद क्यों लगता है? विक्रम लैंडर का नाम भी विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है। इनके नेता खुद को जनेऊधारी कहते हैं। कांग्रेस का सिद्धांत ही पहले परिवार है। ये केवल गांधी परिवार, जवाहरलाल नेहरू की प्रशंसा करेंगे।
Congress’ Anti India & Anti Hindu mindset
Opposes naming of point as Shivshakti point but applauds it being named as Jawahar point pic.twitter.com/11duIbsupM
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) August 26, 2023
चंद्रमा पर शेकलटन क्रेटर के क्षेत्र को जवाहर पॉइंट के नाम से जाना जाता है। इस जगह इसरो का मून इंपैक्ट प्रोब (MIP) दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। तारीख 14 नवंबर और साल 2008 था। 14 नवंबर को देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू को जन्मदिन मनाया जाता है। इसलिए तत्कालीन यूपीए सरकार ने इस पॉइंट का नाम जवाहर स्थल रखा था।
पीएम मोदी शनिवार को बेंगलुरु में तीन घोषणाएं कीं-
यह भी पढ़ें: चंद्रमा पर 10 घंटे के लिए लापता हुआ रोवर, ISRO ने फिर ऐसे खोजा, अभी भी 4 बड़ी चुनौतियां
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: