Chandrayaan 3 Mission: भारत के चंद्रयान 3 मिशन पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं। चंद्रयान 3 आज शाम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 लैंड करेगा। चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम की चंद्रमा की सतह पर बहुप्रतीक्षित लैंडिंग के बीच, दुनिया भर के लोगों ने इसरो और भारत को अपनी शुभकामनाएं दी है।
भारत में श्रीलंका के हाई कमिश्नर मिलिंदा मोरागोडा ने मंगलवार को भारत को बधाई देते हुए कहा कि ये न केवल भारत के लिए बल्कि हमारे लिए भी गर्व का क्षण है, क्योंकि हम भी उपमहाद्वीप का हिस्सा हैं। भारत को बधाई। उन्होंने आगे श्रीलंका और भारत के बीच मजबूत होते रिश्तों पर भी बात की।
ये भी पढ़ें: Chandrayaan 3 मिशन का पहले उड़ाया था मजाक, अब इस पाकिस्तानी नेता ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
मिलिंदा मोरागोडा ने कहा कि मुझे लगता है कि एक रिश्ता यह है कि हमारा DNA एक ही है और दूसरी सभ्यता है। हम भारत और श्रीलंका को एक साथ जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारे राष्ट्रपति (रानिल विक्रमसिंघे) ने भारत का दौरा किया और जुलाई में पीएम मोदी से मुलाकात की।
UK में भारत के हाई कमिश्नर ने चंद्रयान-3 की सराहना की
इससे पहले मंगलवार को यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में भारत की सफलता का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मैं भारत का नागरिक होने के नाते गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हमारे देश ने अंतरिक्ष कार्यक्रम उस दौरान शुरू किया था, जब हमारे पास सीमित साधन और संसाधन भी नहीं थे। अब वो पल दूर नहीं जब हम चांद पर चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक उतारने में सफल होंगे।
ये भी पढ़ें: Chandrayan-3: चांद की सतह पर कैसे लैंड करेगा चंद्रयान-3? जानें पूरा प्रॉसेस
रूस बोला- हमें चंद्रयान 3 के लैंडिंग का बेसब्री का इंतजार
दक्षिण भारत में रूसी महावाणिज्य दूत ओलेग निकोलाइविच अवदीव ने मंगलवार को कहा कि वे चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मिशन भारत के लिए एक उपयोगी चंद्र कार्यक्रम होगा और यह निश्चित रूप से एक बड़ी सफलता होगी।
उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि यह भारतीय चंद्र कार्यक्रम के लिए सफल होगा और रोवर सुरक्षित रूप से उतरकर काम करना शुरू कर देगा। निश्चित रूप से ये एक बड़ी सफलता होगी। साथ ही चंद्रमा पर और अधिक खोज होगी।
सुनीता विलियम्स बोलीं- चंद्रयान-3 के उतरने का बेसब्री से इंतजार
भारतीय-अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वे प्रज्ञान रोवर के चंद्रमा के साउथ पोल पर पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्होंने स्पेस रिसर्च के क्षेत्र को आकार देने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की। विलियम्स ने कहा कि मैं वास्तव में रोमांचित हूं कि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण और चंद्रमा पर स्थायी जीवन की खोज में सबसे आगे है।
संबंधित खबरें
'मोदी कैप्टन, मैं प्लेयर, हमारी पार्टी...', दीपके को केंद्रीय मंत्री का ऑफर
2 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
3 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
5 hrs ago'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
6 hrs agoLIVE: चीन की जासूसी के आरोप में आर्मी ऑफिसर की पत्नी गिरफ्तार
7 hrs agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
16 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
16 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
16 hrs agoरिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास-आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
18 hrs ago'कमजोर लोग वकालत ना करें...', CJI सूर्यकांत ने किस पर साधा निशाना?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines