Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

चंडीगढ़ निगम मेयर चुनाव में बड़ा बदलाव, हाथ उठाकर देंगे वोट, संशोधन को मिली मंजूरी

Chandigarh Mayor Election : चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में अब कोई धांधली नहीं होगी। पार्षद के सामने ही मतदान होगा, ताकि पूरी पारदर्शिता बनी रहे। इसे लेकर प्रशासन ने मेयर चुनाव के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 24, 2025 21:23
Chandigarh Mayor election
चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में बड़ा बदलाव।

Chandigarh Mayor Election : साल 2024 में चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में धांधली का मामला सामने आया था। इसके बाद प्रशासन ने पारदर्शिता लाने के लिए इस चुनाव में बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार किया, जिसे मंजूरी मिल गई। अब साल 2026 के मेयर चुनाव में पार्षद गुप्त वोटिंग की जगह हाथ उठाकर अपना वोट देंगे।

अब चंडीगढ़ के मेयर का चुनाव हाथ उठाकर किया जाएगा। चंडीगढ़ नगर निगम (कार्यवाही और व्यवसाय संचालन) नियमन, 1996 में एक महत्वपूर्ण संशोधन को मंजूरी दी गई है। इसके बाद से मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव गुप्त मतदान के बजाए हाथ उठाकर किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य नगर निगम के कामकाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Chandigarh mayor election: कोर्ट के फैसले पर अरविंद केजरीवाल बोले-सत्य परेशान हो सकता पराजित नहीं

नियमों में ये हुए बदलाव

चुनाव प्रक्रिया : मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब हाथ उठाकर किया जाएगा।
पारदर्शिता : इस बदलाव का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।
लोकतांत्रिक मूल्य : यह कदम नगर निगम के कामकाज में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

---विज्ञापन---

चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। अब इस प्रस्ताव पर आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। यह बदलाव पिछले साल के मेयर चुनाव में हुए विवाद के बाद आया है, जिसमें मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए थे।

यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ मेयर चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया परिणाम, कुलदीप कुमार मेयर घोषित

First published on: Jun 24, 2025 09:18 PM

संबंधित खबरें