CEC ज्ञानेश कुमार बने इंटरनेशनल IDEA के चेयरमैन, भारत को पहली बार मिला यह सम्मान

चुनाव आयोग के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह जिम्मेदारी भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसने विश्व के सबसे भरोसेमंद और नवोन्मेषी चुनाव प्रबंधन निकाय के रूप में अपनी विश्वसनीयता को साबित किया है.

CEC Gyanesh Kumar

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को स्वीडन के स्टॉकहोम में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस (International IDEA) की काउंसिल की 2026 के लिए चेयरशिप संभाल ली है. भारत को यह सम्मान पहली बार मिला है और यह चेयरशिप 2033 तक के लिए भारत के पास रहेगी. जानकारी के लिए बता दें कि इस संगठन के 14 संस्थापक सदस्यों में भारत भी शामिल है और यह पद सदस्य देशों के बीच क्रमवार बदलता रहता है.

विज्ञापन

चुनाव आयोग के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह जिम्मेदारी भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसने विश्व के सबसे भरोसेमंद और नवोन्मेषी चुनाव प्रबंधन निकाय के रूप में अपनी विश्वसनीयता को साबित किया है.भारत के स्वीडन में राजदूत अनुराग भूषण भी इस समारोह में मौजूद थे.

विज्ञापन

ज्ञानेश कुमार ने विशाल लोकतंत्र का किया जिक्र


ज्ञानेश कुमार ने पद को स्वीकार करते हुए अपनी स्पीच में देश के विशाल लोकतंत्र का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि भारत में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 900 मिलियन से अधिक मतदाता हैं, जो विश्व के मतदाताओं का बड़ा हिस्सा हैं. आज़ादी के बाद से भारत ने 18 लोकसभा और 400 से अधिक विधानसभा चुनावों का सफल संचालन किया है, जिससे यह अनुभव जुटाया है कि कैसे पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस चेयरशिप के दौरान वह सभी लोकतांत्रिक देशों के सहयोग से दुनिया भर में लोकतंत्र की पारदर्शिता और चुनावी प्रक्रियाओं को और मजबूत बनाएंगे.

विज्ञापन

कब हुई थी DEA की स्थापना?


इंटरनेशनल IDEA की स्थापना 1995 में हुई थी, यह एक अंतरसरकारी संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थानों और चुनावी प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करना है. इस संगठन में अभी 37 देश सदस्य हैं, जिनमें अमेरिका और जापान जैसे पर्यवेक्षक भी शामिल हैं. भारत पहले से ही इस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक विमर्श और चुनावी सुधारों को बढ़ावा मिलता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ