'गोपनीय मामला, ऑल पार्टी मीटिंग...', सीजफायर और ट्रंप के ऐलान पर क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे?

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर मामले पर मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कर्नाटक के कलबुर्गी में कहा कि यह गोपनीय मामला है। ऐसे में इसकी यहां पर चर्चा करना उचित नहीं है।

Mallikarjun Kharge on Trump ceasefire

Mallikarjun Kharge

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सोमवार शाम को पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया। इस बीच कांग्रेस लगातार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर को लेकर किए गए ऐलान पर ऐतराज जता रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार से सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाने की बात कही है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को अमेरिका द्वारा सीजफायर के ऐलान पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला गोपनीय है। इस पर यहां चर्चा करना उचित नहीं है। इस पर सर्वदलीय बैठक में चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

संसद का विशेष सत्र जरूरी है- सीपीआई

कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा विपक्ष के नेताओं के लगातार बयान सामने आ रहे हैं। सीपीआई नेता डी राजा ने भी इसको लेकर बयान दिया है। डी राजा ने कहा कि प्रधानमंत्री को विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देने चाहिए और इसके लिए संसद का विशेष सत्र जरूरी है। राजा ने कहा कि एक राष्ट्र के तौर पर भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है लेकिन पीएम को कुछ सवालों के जवाब देने चाहिए। पहलगाम आतंकी हमला कैसे हुआ? हमारी ओर से क्या चूक हुई? भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति कैसे बनी? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को स्थित स्पष्ट करनी चाहिए।

सीजफायर को लेकर डीएमके का बयान भी सामने आया है। डीएमके ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देर रात अपने संबोधन में सीजफायर को लेकर कुछ नहीं कहा? उन्हें यह बताना चाहिए कि ट्रंप ने यह बयान क्यों दिया? क्या उन्होंने भारत सरकार से बात की। हालांकि डीएमके ने सीजफायर को लेकर खुशी जताई है।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए 100 से अधिक आतंकी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी जबकि 17 पर्यटक घायल हुए थे। भारत ने पहलगाम हमले के 15 दिन बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके तहत एयरफोर्स ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंक के 9 ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ