हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते CBSE का बड़ा फैसला, मिडिल ईस्ट में 5-6 मार्च को होने वाली परीक्षाएं स्थगित

मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में मौजूदा स्थिति के कारण, बोर्ड ने मध्य पूर्व क्षेत्र में 2 मार्च 2026 को होने वाली कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में युद्ध चल रहा है। इसको देखते हुए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने मिडिल ईस्ट में 5 और 6 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने कहा कि नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

सीबीएसई ने छात्रों और विद्यालयों को सूचित करते हुए पत्र जारी किया। इसमें लिखा कि मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में मौजूदा स्थिति के कारण, बोर्ड ने मध्य पूर्व क्षेत्र में 2 मार्च 2026 को होने वाली कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग का असर! आसमान छू रहे हवाई किराए, 9 लाख तक मिल रहा टिकट

विज्ञापन

बता दें कि साल 2023 तक आंकड़ों के अनुसार, मिडिल ईस्ट के देशों में सीबीएसई के कुल 217 स्कूल ऐसे हैं। ये सभी स्कूल भारत के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नियमों के तहत पढ़ाई कराते हैं। इन स्कूलों में हजारों छात्र पढ़ते हैं। सबसे ज्यादा सीबीएसई स्कूल यूएई में हैं। यूएई मेंकुल 106 सीबीएसई स्कूल संचालित हो रहे हैं। सऊदी अरब में कुल 37 स्कूल हैं। कुवैत में 26, ओमान में 21 और कतर में 19 सीबीएसई स्कूल मौजूद हैं। इसके अलावा बहरीन में कुल 8 स्कूल सीबीएसई बोर्ड से जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें: ईरान में न्यूक्लियर रेडिएशन लीक हुआ तो प्यासे मर जाएंगे ये 8 देश! हवा में घुलेगा ‘साइलेंट किलर’ जहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola