---विज्ञापन---

देश

CBSE Board Exam 2026: आज से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, 10वीं-12वीं के 43 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज 17 फरवरी 2026, दिन मंगलवार से शुरू हो चुकी हैं. इस साल 43 लाख से अधिक परीक्षार्थी 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे.

CBSE Board Exam 2026: आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हैं. परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई बोर्ड की तरफ से कई दिशानिर्देश जारी किये गए हैं. परीक्षा के समय छात्रों को भ्रामक जानकारियों और प्रश्नपत्र लीक होने जैसी अफवाहों से बचने के लिए कहा है. बोर्ड कीक तरफ से कहा गया है कि, विद्यार्थी और अभिभावक सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें. बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, इस बार परीक्षा में 10वीं और 12वीं के 43 लाख छात्र बोर्ड की परीक्षा में बैठेंगे.

कितने बजे पहुंचे एग्जाम सेंटर?

बोर्ड परीक्षा के लिए 10ः30 का समय निर्धारित किया गया है. छात्रों को परीक्षा केंद्र 10 बजे तक पहुंचना होगा. इसके बाद छात्रों को परीक्षा के लिए एंट्री नहीं मिलेगी. इस स्थिति से बचने के लिए छात्र घर से जल्दी निकलें और 10 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं. छात्र ट्रैफिक और अन्य संभावित परेशानियों से बचने के लिए समय से पहले ही घर से निकल जाएं. बोर्ड की तरफ से रेगुलर छात्र-छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. एडमिट कार्ड के साथ ही स्कूल आईडी कार्ड अनिवार्य होगा. इसके अलावा प्राइवेट उम्मीदवार हल्के रंग के कपड़ों में परीक्षा देने जाएं. छात्र बड़े बटन और मेटल अटैचमेंट वाले कपड़ों को पहनकर परीक्षा देने जाने से बचें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – क्या है AI-पावर्ड ‘भारत-विस्तार’? किसानों के लिए वरदान कैसे, लॉन्चिंग से पहले जानें खासियतें

कब तक हैं सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं?

10वीं और 12 की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हैं. इसके 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी. वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 अप्रैल को समाप्त होंगी. सभी परीक्षा ऑफिशियल डेट के अनुसार ही होंगी. कोई भी छात्र फर्जी जानकारी पर भरोसा न करें और किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी न फैलाए. छात्र किसी भी तरह की जानकारी के लिए स्कूल, आधिकारिक वेबसाइट और क्षेत्रीय कार्यालयों से संपर्क में रहें.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Feb 17, 2026 09:00 AM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola