CBI Raid Cyber Fraud: इन दिनों सीबीआई साइबर फाइनेंशियल अपराधों पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन चक्र-V चला रही है। इसी के तहत गुरुवार को टीम ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड में 42 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल फोन, बैंक खाता खोलने के दस्तावेज, लेन-देन विवरण, केवाईसी दस्तावेज आदि जब्त किए गए हैं। साथ ही म्यूल बैंक अकाउंट खोलने में शामिल बिचौलियों सहित व्यक्तियों की पहचान की। गिरफ्तार व्यक्तियों में बिचौलिए, एजेंट, एग्रीगेटर, खाताधारक और बैंक संवाददाता शामिल हैं।
संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर आया अलर्ट, फिर भी नहीं की जांच
सीबीआई की जांच में पता चला कि कुछ ट्रांसजेक्शन पर संदिग्ध लेनदेन का अलर्ट आया लेकिन ब्रांच मैनेजर सही जांच नहीं कर पाए। इसके अलावा कुछ बैंक खाता धारकों का रहने का पता बिना उपयुक्त प्रमाण के ही सत्यापित किया गया, इससे खाता धारक के घर धन्यवाद पत्र भी नहीं जा पाया। ये सभी आरबीआई मास्टर सर्कुलर से जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन था। इस पर सीबीआई ने आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, जालसाजी, जाली दस्तावेजों को असली के रूप में उपयोग करने तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत बैंक अधिकारियों द्वारा आपराधिक कदाचार के अपराध के लिए एफआईआर दर्ज की।
बैंक से मिल रही थी मदद
गिरफ्तार किए गए साइबर धोखेबाजों को बैंक अधिकारियों, एजेंटों, एग्रीगेटर्स, बिचौलियों और ई-मित्रों से मदद मिल रही थी। ये सभी साइबर धोखाधड़ी की कमाई जमा करने और ट्रांसफर करने के लिए म्यूल खाते खोलने में मदद कर रहे थे। साथ ही जमा राशि को निकालने में भी साइबर अपराधियों की मदद कर रहे थे।
भारत में 8.5 लाख म्यूल अकाउंट्स
सीबीआई ने म्यूल अकाउंट्स की जांच की तो पता चला कि भारत में कई बैंकों की 700 से ज्यादा शाखा में करीब 8.5 लाख म्यूल बैंक अकाउंट हैं। इन खातों में केवाईसी नहीं होती, खाताधारक की जांच नहीं होती थी। इनका प्रयोग साइबर धोखाधड़ी में किया जाता है।
क्या होते हैं म्यूल बैंक अकाउंट्स?
म्यूल ऐसे बैंक अकाउंट्स का प्रयोग आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जाता है। जैसे साइबर ठगी, मनी लॉन्ड्रिंग, टैक्स चोरी, डिजिटल धोखाधड़ी आदि। ऐसे खाते आमतौर पर किसी तीसरे व्यक्ति के नाम पर खोले जाते हैं। ये व्यक्ति या तो फर्जी होते हैं या ऐसे खातों से अनजान होते हैं।
संबंधित खबरें
पुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
23 mins agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
38 mins agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
50 mins agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
2 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
2 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
2 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
3 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines