ऑनलाइन रेल टिकट कालाबाजारी पर सीबीआई की कई राज्यों में छापेमारी
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

प्रशांत देव, नई दिल्ली: सीबीआई ने आईआरसीटीसी वेबसाइट के जरिए रेलवे के आरक्षित बर्थ ई-टिकटों की अवैध बिक्री से संबंधित मामले की जारी जांच में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 12 स्थानों पर तलाशी ली। ये तलाशी उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश एवं दिल्ली में ली है। इस दौरान सीबीआई को अवैध सॉफ्टवेयर वाले डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन, आपत्तिजनक दस्तावेज एवं अवैध सॉफ्टवेयर मिले। इनका उपयोग कर पहले बुक किए गए यात्रियों के टिकट सहित अन्य विवरण सीबीआई ने बरामद किए।
जांच के दौरान यह पाया गया कि एजेंट कथित रूप से टिकट खरीदने के लिए मैन्युअल प्रविष्टि प्रक्रिया( manual entry process ) को दरकिनार करने हेतु अवैध सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रहे थे, जो यात्रियों को प्रीमियम दरों पर बेचे जाते थे। सीबीआई ने इस अवैध गतिविधि में संलिप्त एजेंटों की पहचान कर तलाशी ली। विभिन्न एजेंटों को अवैध सॉफ्टवेयर बेचने एवं वितरित करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की भी पहचान की गई। इस मामले में जांच जारी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: