News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
caste census 2027: देश में लंबे समय से जातिगत जनगणना की मांग चल रही थी। केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना कराने के फैसले का सभी पार्टियों ने स्वागत किया था। साथ ही विपक्ष ने क्रेडिट लेने के लिए फैसले के पीछे अपना दबाव होने के भी दावा किया था। अब जातिगत जनगणना होने का रास्ता साफ हो गया है। साल 2027 में दो चरणों में जनगणना पूरी की जाएगी। इस जनगणना के जरिए बीजेपी ने अब मुस्लिमों को साधने का काम शुरू कर दिया है। मिशन पसमांदा के जरिए बीजेपी पसमांदा समाज के लोगों को जाति बताने पर जोर दे रही, अभी तक यह समाज केवल धर्म ही पहचान रखते हैं।
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मुस्लिम समुदाय से कहा है कि “जाति बताइए, धर्म नहीं”। उनका दावा है कि इससे पसमांदा मुस्लिमों की दशा और दिशा दोनों बदल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी की रिमांड बढ़ाने के लिए ये 5 दलीलें पेश करेगी पुलिस, आज पांचों आरोपियों की होगी पेशी
बीजेपी नेता जमाल सिद्दीकी ने मुसलमानों से अपील की है कि जब जनगणना वाले आएं, तो अपनी सही जाति बताएं। ये जातिगत जनगणना है, धार्मिक नहीं। पसमांदा समाज की सही पहचान तभी होगी जब हम सच बोलेंगे, न कि किसी मौलाना के बहकावे में आकर इस्लाम ही जाति बता देंगे।
बीजेपी ने इसे समावेशी विकास की पहल बताया है। पार्टी का कहना है कि मुस्लिम समाज की अंदरूनी सामाजिक असमानताओं को पहचानने और उनके समाधान के लिए ये जनगणना बेहद अहम होगी। बीजेपी कहती है कि हम सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं। पसमांदा समाज वर्षों से हाशिए पर है, क्योंकि उनकी सही संख्या कभी सामने आई ही नहीं। ये जनगणना उन्हें मुख्यधारा में लाने की दिशा में बड़ा कदम है।
पसमांदा एक फारसी शब्द है। यह पस और मांदा से मिलकर बना है। पस का अर्थ पीछे होता है और मांद का अर्थ छूट जाना। पीछे छूट गए लोगों को पसमांदा कहा जाता है। मुस्लिमों में सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े लोगों को पसमांदा कहा जाता है। पसमांदा मुसलमान दरअसल वो मुस्लिम होते हैं, जो हिंदू धर्म के दलित और पिछड़े वर्ग से आते थे। ये सभी धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाए हुए लोग होते हैं।
यह भी पढ़ें: Assembly Bypoll 2025: 5 विधानसभा सीटें, BJP-कांग्रेस-AAP की टक्कर…, जानें किस सीट पर किसने ठोकी दावेदारी?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।