हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भारत का बड़ा एक्शन, कनाडा के उच्चायुक्त को 5 दिन में देश छोड़ने का दिया आदेश

विज्ञापन

Canada India Tensions : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैके को तलब कर उन्‍हें 5 दिन के अदर भारत छोड़ने का आदेश दिया है। साथ विदेश मंत्रालय ने कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैके से कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में कनाडा के शीष राजनयिकों का हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देना ठीक नहीं है।

आपको बता दें कि इससे पहले कनाडा ने भारतीय एजेंसियों पर बेबुनियाद आरोप लगते हुए कहा था कि खालिस्‍तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में उनका हाथ है। साथ ही कनाडा ने भारतीय भारतीय राजनयिक पवन कुमार राय को भी निष्‍कासित कर दिया।

विज्ञापन

इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कनाडाई सरकार के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का बयान खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों की ओर से ध्यान हटाने की एक कोशिश मात्र है। कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादियों को आश्रय दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- विदेश मंत्रालय ने PM ट्रूडो के आरोपों के बताया मनगढ़ंत और बेतुका, कहा- भारत के दुश्मनों को पनाह दे रहा कनाडा

विज्ञापन

आपको बता दें कि इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसियों का हाथ है और कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच भी कर रही हैं। साथ ही प्रधानमंत्री ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके देश में एक नागरिक की हत्या में दूसरे देश या सरकार की संलिप्तता को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें- जानिए कौन था खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर? पंजाब में करवाता था टारगेट किलिंग

विज्ञापन

इस बीच बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जस्टिन ट्रूडो की सरकार खतरे में है और पीएम ट्रूडो को आशंका है कि वह ज्यादा समय तक कनाडा के प्रधानमंत्री के पद पर नहीं रह पाएंगे। इसलिए वो घरेलू मुद्दों से कनाडाई जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश में जुटे हैं और इस तरह के अनरगल आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- आतंकियों को पनाह देने पर बौखलाए जस्टिन ट्रूडो, कनाडा ने भारतीय राजनयिक को किया निष्कासित

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola