Budget 2025 announcements for Education Sector: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया है। मोदी 3.0 के पहले पूर्ण बजट से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। इस लिस्ट में शिक्षा क्षेत्र का नाम भी शामिल है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी कई सौगातें मिलने के कयास लगाए जा रहे थे। तो आइए जानते हैं शिक्षा को लेकर वित्त मंत्री ने इस बार में क्या बड़े ऐलान किए हैं?
बजट 2025 में शिक्षा पर बड़े ऐलान
IIT में छात्रों की संख्या दोगुनी की जाएगी। IIT में 65,000 सीटें बढ़ा दी गई हैं।
लेदर स्कीम के तहत 22 हजार लोगों को रोजार मिलेगा।
5 साल में 75,000 मेडिकल सीटें बढ़ाएंगे।
AI एक्सीलेंस सेक्टर लाए जाएंगे।
IIT पटना का विस्तार किया जाएगा।
अगले 1 साल में 10,000 मेडिकल सीटें बढ़ायी जाएंगी और 5 साल में 75,000 मेडिकल सीटें बढ़ेंगी।
सभी सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी स्थापित की जाएगी।
शिक्षा क्षेत्र का बजट
शिक्षा के बजट से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। स्किल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर समेत कई क्षेत्रों में नई योजनाओं की घोषणा के कयास लगाए जा रहे थे। 2024 के बजट में पीएम विद्यालक्ष्मी योजना, वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन, इंटर्नशिप और ITI से जुड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गई थी।
यह भी पढ़ें- Budget Session में आज पेश होंगे ये 16 बिल! जानें किन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष?