Live Updates
1993 बैच के अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह होंगे मणिपुर के नए मुख्य सचिव
मणिपुर हिंसा के बीच सरकार ने 1993 बैच के अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।
रवींद्र चौहान बने महाराष्ट्र बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रवींद्र चौहान को महाराष्ट्र बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।
सुरक्षा बलों ने बारामूला में आतंकियों के 3 सहयोगियों को किया गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले में आतंकियों के 3 सहयोगी को गिरफ्तार किया। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फैयाज अहमद अहंगर (40), बशारत सुल्तान मगरे (19) और रईस अहमद नजर (40) के रूप में हुई है।
झुग्गी झोपड़ी प्रधानों के सम्मेलन में पहुंचे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झुग्गी झोपड़ी प्रधानों के सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने झुग्गी बस्ती के प्रधानों से मुलाकात की। उनका मकसद केंद्र सरकार की योजनाओं को झुग्गी झोपड़ी के लोगों तक पहुंचना है। दिल्ली में 735 झुग्गी बस्ती क्लस्टर है।
दिल्ली चुनाव में AAP का प्रचार करेंगे RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली में आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। वे दिल्ली चुनाव में आप के लिए प्रचार करेंगे।
चाइनीज मांझे से कटकर सिपाही की मौत
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे से कटकर सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। सिपाही शाहरुख हसन रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात था, लेकिन बाइक पर जाते समय वह मांझे की चपेट में आ गया। चाइनीज मांझे से सिपाही की मौत की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित होने के बावजूद भी चाइनीज मांझा जिले में खुले आम बिक रहा है। चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज की घटना है।
बीड सरपंच हत्याकांड में आरोपियों पर लगा मकोका
महाराष्ट्र में बीड के सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में सभी आरोपियों पर मकोका लगाया गया है। वाल्मीकि कराड को छोड़कर 7 आरोपियों पर MCOCA लगाया गया है। वाल्मीकि कराड को मामले में गिरफ्तार किया गया, इसलिए उस पर मकोका नही लगाया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
पटना में यात्रियों से भरी बस में आग लगी
पटना के महात्मा गांधी सेतु पुल पर शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने की वजह से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। बस चालक ने तुरंत बस को रोककर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बस में सवार लोग कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
अंबेडकरनगर में सास की हत्या
उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में दामाद ने अपनी सास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घायल सास ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। दामाद ने सास पर हमला पत्नी में चल रहे तलाक के केस के चलते किया। दामाद की सास निर्मला देवी के साथ कहासुनी हो गई थी। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का मामला है।
आज अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अरविंद केजरीवाल आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें वे आज दिल्ली वालों के लिए एक और बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
NCP अजीत गुट के मंत्री करेंगे जनसंवाद
NCP अजीत पवार गुट के मंत्रियों द्वारा जनता दरबार लगाए जाएंगे। इसके लिए आम जनता से संवाद करने के दिन तय किए गए हैं। जनता दरबार NCP के प्रदेश कार्यालय में लगेंगे। मंत्री हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, दत्तात्रेय भरणे और मकरंद पाटिल हर मंगलवार को जनता दरबार लगाएंगे। बुधवार को मंत्री हसन मुश्रीफ, बाबासाहेब पाटिल, माणिकराव कोकाटे, नरहरि जिरवाल और अदिति तटकरे जनता दरबार लगाएंगे। गुरुवार को मंत्री इंद्रनील नाइक और हसन मुश्रीफ जनता दरबार लगाएंगे। इस जनता दरबार से आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने का काम पार्टी के मंत्री करेंगे।
आज आएगी भाजपा उम्मीदवारों की सूची
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए आज भाजपा कोर ग्रुप की बैठक फिर से होगी। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। इस बैठक के खत्म होने के बाद आज ही भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है।
मेरठ परिवार हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सुहेल गार्डन में 5 हत्याओं के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि हत्याएं मोइन के सौतेले भाई तांत्रिक नईम बाबा ने अपने साले सलमान के साथ मिलकर मोइन के पूरे परिवार के मारकर लाशें बेड बॉक्स में छिपा दी। नईम और सलमान को पकड़ने के लिए पुलिस की 3 टीमें नासिक भेजी गई हैं। हत्याओं का शक अवैध संबंधों और पैसों के लेन देन से जड़ा है।
आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो मेरठ के सुहेल गार्डन में 5 हत्याओं का राज खुल गया है। पुलिस की अभी तक जांच में सामने आया है कि सौतेले भाई तांत्रिक नईम बाबा ने अपने साले के साथ मिलकर मोइन के पूरे परिवार को मार दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज रात 8 बजे अपनी फेयरवेल स्पीच देंगे।
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी, इसलिए आज से 13 जनवरी तक VIP दर्शन नहीं होंगे। दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद’ में हिस्सा लेंगे। आज दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट आ सकती है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
14 mins agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
2 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
3 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
4 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
4 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
5 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
5 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
8 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines