Live Updates
West Bengal: TMC में शामिल हो सकते हैं पूर्व BJP सांसद जॉन बारला
पूर्व BJP सांसद जॉन बारला कल TMC में शामिल हो सकते हैं। टीएमसी सूत्रों के अनुसार कल अलीपुरद्वार में CM ममता की मौजूदगी में जॉन बारला अपनी पार्टी बदल सकते हैं।
पंजाब-UP और उत्तराखंड में NIA की रेड
चंडीगढ़ ब्लास्ट केस को लेकर NIA ने बुधवार सुबह पंजाब, यूपी और उत्तराखंड में 16 जगहों पर छापे मारे। इनमें पंजाब के 14 और उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में 1-1 लोकेशन पर NIA की टीम पहुंची। सितंबर 2024 में चंडीगढ़ में हुए ब्लास्ट में पाकिस्तानी आतंकी हरिवंदर सिंह और अमेरिका में रह रहे आतंकी हरप्रीत सिंह का नाम आया था।
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर मिली संदिग्ध टनल
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के अरनिया सेक्टर में सुरक्षा बलों को संदिग्ध टनल मिली है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान सुरक्षा बलों को संदिग्ध टनल मिली। इस टनल की जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जाए की कि कहीं पाकिस्तान की ओर से आतंकी को घुसपैठ करवाने के लिए तो यह टनल तो नहीं खोदी गई।
मणिपुर के 4 जिलों से हथियार और गोला-बारूद बरामद
मणिपुर के थौबल, कांगपोकपी, चूरचंदपुर और टेंग्नुपाल से असम राइफल्स और पुलिस ने हथियारों का जखीरा और बड़ी संख्या में गोला-बारूद बरामद किए हैं। मणिपुर पुलिस ने बुधवार को बताया कि 11 जनवरी को चूरचंदपुर जिले के मोंगजांग गांव और 13 जनवरी को कांगपोकपी जिले के फेयेंग हिल में उग्रवादियों के मूवमेंट का इनपुट मिला। छापेमारी के दौरान कारबाइन मशीन गन, सिंगल बोर बैरल राइफल, एके-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, गोला-बारूद जब्त किए गए।
इजरायल में आतंकी हमला
इजरायल में आतंकी हमला हुआ है। एक शख्स ने 4 लोगों को चाकू मार दिया, लेकिन तुरंत एक्शन लेते हुए इजरायली पुलिस ने हमलावर को ढेर कर दिया। पुलिस यह जानने में जुटी है कि शख्स वाकई आतंकवादी था या कोई सनकी था, जिसने अपनी सनक पूरी करने के लिए हमला कर दिया।
पूजा सिंघल को झारखंड सरकार से बड़ी राहत
IAS अधिकारी पूजा सिंघल को पीएमएलए कोर्ट के बाद झारखंड सरकार से भी बड़ी राहत मिली है। सरकार ने पूजा सिंघल को निलंबन मुक्त कर दिया है। 2000 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को ईडी ने खान सचिव रहते हुए गिरफ्तार किया था। उन पर मनी लॉन्डरिंग के अलावा मनरेगा में गड़बड़ी के आरोप थे और उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पूजा पर आय से अधिक सम्पति का भी आरोप लगा था। उनके ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 50 करोड़ कैश मिले थे। पूजा करीब 2 साल 8 महीने तक जेल में रही हैं, जिसके बाद 12 दिसंबर 2024 को पीएमएल ए कोर्ट ने पूजा सिंघल को जमानत दी थी। मंगलवार को झारखंड सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पूजा सिंघल को जमानत मिलने के दिन से निलंबन मुक्त किया गया हैं। निलंबन मुक्त करने के बाद पूजा सिंघल कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग मे सेवाएं देंगी।
भाजपा का दिल्ली चुनाव के लिए गाना लॉन्च
दिल्ली भाजपा ने दिल्ली चुनाव के मद्देनजर नया गाना लॉन्च किया है। इस गाने के बोल हैं- जनता की खुशियों का अब आगाज होगा, जो राम के लाए हैं, हम उनको लाएंगे।
कैमूर के पूर्व विधायक का निधन
बिहार के कैमूर जिले के भभुआ के पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह का निधन हो गया है। मंगलवार की रात्रि अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। प्रमोद कुमार भभुआ विधानसभा से 3 बार विधायक और जदयू के जिलाध्यक्ष भी रहे। इनके निधन से पूरे कैमूर और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। हार्ट अटैक के कारण उनका देहांत हुआ है और वे लगभग 64 वर्ष के थे। वे 2 बार राजद के टिकट पर विधायक रहे और एक बार लोजपा से टिकट पर विधायक बने। भभुआ विधानसभा से 3 बार विधायक रहे।
3 दिन में मुंबई से 20 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार
एक्टर सैफ अली खान के हमलावर शरीफुल फकीर को गत 19 जनवरी का गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 3 दिन में 20 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं 20 दिन में 138 अवैध बांग्लादेशी दबोचे गए हैं। सभी से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए हैं। यह सभी मुंबई में छिपकर रह रहे थे और काम भी करते थे। सरकार के आदेशों में यह कार्रवाई की गई और अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
अहमदाबाद में गैस टैंकर से अमोनिया लीक
गुजरात के अहमदाबाद में आज सुबह नेशनल हाईवे पर गैस टैंकर लीक हो गया। इस टैंकर में अमोनिया गैस थी, जो लीक होकर फैलने लगी। यह देखकर हाईवे से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर आकर सड़क खाली कराई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर लीकेज पर काबू पाया।
Breaking News Today 22 January: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो गुजरात में अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर टैंकर से अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप मच गया, लेकिन फायर ब्रिगेड ने उसे कंट्रोल कर लिया। सैफ अली खान के हमलावर शरीफुल की गिरफ्तारी के बाद 3 दिन में मुंबई से 20 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार किए गए हैं। रहस्यमयी मौतों से घिरे राजौरी के बडाल गांव में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पहुंचे।
उन्होंने पूरे इलाके को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया है और आवाजाही पर रोक लगा दी है। कोलकाता के आरजी कर दुष्कर्म-हत्या मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। संजय रॉय की सजा को चुनौती दी गई है। ग्वालियर में महिला को खंभे से बांधकर पीटा गया और उसकी मां से भी बर्बरता की गई। सराफा कारोबारी समेत 15 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
27 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines