हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhattisgarh: जगदलपुर में मिनी ट्रक पलटा, 5 की मौत और 40 घायल

Today News Headlines: बांग्लादेश में अराजक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने 3 और मंदिरों में घुसकर 8 मूर्तियां तोड़ डालीं। हिजबुल मुजाहिदीन ने कश्मीर में अपन नया कमांडर नियुक्त किया है और घाटी में नए आतंकियों की भर्ती तेज करने का फरमान सुनाया है।

विज्ञापन

Live Updates

22:47 (IST) 21 Dec 2024

पटना: गर्दनीबाग़ में धरने पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों से मिलने पहुंची तेजस्वी यादव

पटना के गर्दनीबाग़ धरनास्थल पर बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं। शनिवार रात को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रों की मांगो को सूना और उनकी लड़ाई मे साथ देने का वादा किया।

22:00 (IST) 21 Dec 2024

Chhattisgarh: जगदलपुर में मिनी ट्रक पलटा, 5 की मौत और 40 घायल

जगदलपुर के दरभा इलाके में शनिवार शाम मिनी ट्रक पलट गया। इस हादसे में अभी तक 5 लोगों की मौत होने और करीब 40 लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक में तकरीबन 45 लोग सवार थे। जो बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान अचानक किसी कारण से ड्राइवर ट्रक पर कंट्रोल खो बैठा और हादसा हुआ है।

19:47 (IST) 21 Dec 2024

Kolkata: न्यू अलीपुर में झुग्गी बस्ती में आग, दमकल विभाग की 16 गाड़ियां मौके पर

कोलकाता के न्यू अलीपुर में दुर्गापुर ब्रिज के पास एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई है। सूचना मिलने पर मौके पर दमकल विभाग की 16 गाड़ियां पहुंची हैं। फिलहाल बचाव दल आग बुझाने में लगा है। ये पता नहीं चला है कि आग किस कारण से लगी है।

19:36 (IST) 21 Dec 2024

'4 घंटे का रास्ता..., लेकिन प्रधानमंत्री को पहुंचने में लगे 4 दशक', कुवैत में बोले पीएम मोदी

कुवैत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और कुवैत का रिश्ता सभ्यताओं का है, सागर का है, व्यापार-कारोबार का है। भारत और कुवैत अरब सागर के दो किनारों पर बसे हैं। हमें सिर्फ डिप्लोमेसी ने ही नहीं, बल्कि दिलों ने आपस में जोड़ा है। हमारा वर्तमान ही नहीं, बल्कि हमारा अतीत भी हमें जोड़ता है। बता दें पीएम दो दिन के कुवैत दौरे पर हैं। उन्होंने वहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए ये पल बहुत खास है, चार दशक से भी ज्यादा समय यानी 43 साल बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री कुवैत आया है। हिंदुस्तान से यहां आने में 4 घंटे लगते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री को यहां आने में 4 दशक लग गए।

18:13 (IST) 21 Dec 2024

मोहाली में तीन मंजिला इमारत गिरी, 10 लोगों के दबे होने की आशंका

पंजाब के मोहाली में तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इमारत के मलबे में करीब 10 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका हैं। जानकारी के अनुसार इमारत के साथ दूसरी इमारत की बेसमेंट में खुदाई चल रही थी। इस दौरान ये हादसा हुआ है। मौके पर बचाव कार्य जारी है, पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

17:09 (IST) 21 Dec 2024

Jaipur Bhankrota Fire: 23 दिसंबर को आएगी रिपोर्ट, मरने वालों की संख्या हुई 14

जयपुर के भांकरोटा अग्निकांड मामले की जांच के लिए जिला कलेक्टर ने एक टीम का गठन किया है। ये टीम 23 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी। बता दें एलपीजी टैंकर फटने के बाद अब तक 14 लोगों की झुलसने से मौत हो चुकी है, वहीं, हादसे में करीब 24 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

16:31 (IST) 21 Dec 2024

नागपुर में भारत के पहले बायो-बिटुमेन आधारित नेशनल हाइवे का उद्घाटन

महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच-44 पर भारत के पहले बायो-बिटुमेन आधारित राष्ट्रीय राजमार्ग खंड का उद्घाटन किया है। जानकारी के अनुसार बायो-बिटुमेन एक जैव-आधारित बाइंडर है। इसका इस्तेमाल सड़कों और छतों के निर्माण में किया जाता है।

14:31 (IST) 21 Dec 2024

यूथ कांग्रेस पर पुलिस का लाठीचार्ज

जयपुर में अंबेडकर के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने बेकाबू भीड़ को काबू में करने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है। इस दमन में कई लोग घायल भी हुए हैं।
13:28 (IST) 21 Dec 2024

संसद में धक्कामुक्की की जांच करेगी क्राइम ब्रांच की SIT

संसद में हुई धक्कामुक्की की जांच अब क्राइम ब्रांच की SIT करेगी। केस अब पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। इस मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच की चाणक्यपुरी स्थित ISC यूनिट करेगी और रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
12:45 (IST) 21 Dec 2024

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हमला

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हमला हुआ है, जिसमें 16 सैनिकों की मौत हो गई है और 8 घायल हुए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हमले को आतंकी हमला माना गया है, लेकिन अभी तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
11:32 (IST) 21 Dec 2024

जैसलमेर में GST काउंसिल की बैठक शुरू

राजस्थान के जैसलमेर में GST काउंसिल की बैठक शुरू हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसकी अध्यक्षता कर रही हैं। बैठक में जीवन-स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी की दर कम करने पर निर्णय लिया जाएगा। एटीएफ को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार होगा। इसके अलावा भी कई फैसले लिए जा सकते हैं।
10:32 (IST) 21 Dec 2024

आजमगढ़ में NIA की छापेमारी से हड़कंप

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में नक्सलियों के सिंडिकेट से जुड़े कई सदस्यों (प्रतिबंधित संगठन सीपीआई) के छिपे होने की जानकारी मिली है। मामला खंगालने के लिए आज आजमगढ़ में एनआईए की टीम ने छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, शैलेंद्र नाम के व्यक्ति की तलाश में एनआईए की टीम आजमगढ़ पहुंची थी।

09:11 (IST) 21 Dec 2024

आज दोपहर 3 बजे ओम प्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार

आज दोपहर 3 बजे ओम प्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार होगा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर तेजा खेड़ा लाया गया है। आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान भी किया गया है।
08:03 (IST) 21 Dec 2024

पंजाब के 5 नगर निगमों में वोटिंग जारी

पंजाब के 5 नगर निगमों में आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और फगवाड़ा में शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग खत्म होते ही काउंटिंग होगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। पटियाला के 7 वार्डों में चुनाव नहीं हो रहे हैं।

06:53 (IST) 21 Dec 2024

जर्मनी में बेकाबू कार ने लोगों ने कुचला

जर्मनी के क्रिसमस बाजार में बीती रात एक बेकाबू कार घुस गई और लोगों को रौंदती रही। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और करीब 60 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार के पहियों को पंक्चर करके उसे रोका और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। सैक्सोनी-एनहाल्ट की मंत्री तमारा जिस्चांग ने मीडिया को बताया कि संदिग्ध आरोपी 50 वर्षीय सऊदी अरब का डॉक्टर है, जो पहली बार 2006 में जर्मनी आया था।

Breaking News Today 21 December: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान हो चुका है। जयपुर में हुए भीषण हादसे और अग्निकांड में मरने वालों की संख्या 12 हो गई। मध्य प्रदेश में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने भोपाल के जंगल से 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश बरामद किया है। मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ऑफिसर्स ने 11 करोड़ का गांजा जब्त किया है। जर्मनी में एक कार ने 60 से ज्यादा लोगों को कुचल दिया। क्रोएशिया में एक युवक ने स्कूल में चाकूबाजी की, जिससे एक लड़की की मौत हो गई और टीचर समेत 8 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola