Live Updates
8500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर रविंद्र सिंह भाटी ने तोड़ी चुप्पी
8500 करोड़ रुपए के ऊर्जा संयंत्रों के प्रोजेक्ट को रोकने की कोशिश में अपने खिलाफ राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे पर निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने चुप्पी तोड़ी। बाड़मेर में मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक भाटी ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में लग रहे ऊर्जा संयंत्रों से कंपनियां भविष्य में करोड़ों-अरबों का मुनाफा कमाएंगी। लेकिन जिस जमीन पर ये पूंजी बनाई जाएगी, उस जमीन के मालिक किसानों को मामूली मुआवजा देकर चुप कराया जा रहा है।
जम्मू पुलिस ने ड्रग तस्करों पर कसा शिकंजा
जम्मू पुलिस ने बिश्नाह इलाके में ड्रग तस्करों पर शिकंजा कसा। जांच के तहत एक कुख्यात महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की गिरफ्तारी मामले की विस्तृत वित्तीय जांच और पिछले मामलों से संबंधों के आधार पर की गई है।
महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए दिनेश टी. वाघमारे
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दिनेश टी. वाघमारे को महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल 20 जनवरी, 2025 या उनके पदभार संभालने की तारीख से शुरू होगा। यह नियुक्ति महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-के और अनुच्छेद 243 -जेडए के प्रावधानों के साथ-साथ महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 1994 के तहत की गई है।
सैफ अली खान के अटैकर को पकड़ने वाले पुलिसवालों का सम्मान
सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति शरीफूल को पकड़ने के लिए लगातार तीन दिनों तक मुंबई पुलिस बिना सोए अथक प्रयास कर रही थी। अपराधी को पकड़ने के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन के 75 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, जॉइन पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर सत्यनारायण चौधरी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सम्मान किया।
जम्मू विश्वविद्यालय में छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च
जम्मू विश्वविद्यालय के छात्र संघ ने राजौरी जिले के बदहाल गांव में 17 व्यक्तियों की रहस्यमयी मौतों के विरोध में सोमवार शाम को कैंडल मार्च निकाला। ये मार्च यूनिवर्सिटी के मेन गेट से शुरू होकर केंद्रीय प्लाजा में एक मौन सभा के साथ खत्म हुआ।
दिल्ली में इन दो जगहों पर जनसभा करेंगे प्रधानमंत्री
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में दो जगह जनसभा करेंगे। जहां एक जनसभा 29 जनवरी को 4 पुस्ता, करतार नगर के सामने यमुना खादर, उत्तर पूर्वी दिल्ली में होगी। वहीं, दूसरी जनसभा 31 जनवरी 2025 को सेक्टर-14 के पास स्थित वैगाज मॉल, द्वारका, नई दिल्ली में होगी।
पीठासीन पदाधिकारी वासुदेव देवनानी को आया हार्ट अटैक
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पटना में हार्ट अटैक आ गया। उन्हें पटना के PMCH स्थित INDIRA GANDHI INSTITUTE OF CARDIOLOGI में भर्ती कराया गया है। देवाननी पटना में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन में शामिल होने आए थे। देवनानी को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की प्रक्रिया चल रही है।
पत्नी पर किया एसिड अटैक
कोटा में एक शख्स ने पत्नी पर एसिड से हमला कर दिया। 50 वर्षीय आरोपी ने अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांधे, उस पर एसिड फेंका और उसे कमरे में बंद करके मौके से फरार हो गया। पीड़िता सरकारी स्कूल में टीचर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को चित्तौड़गढ़ से हिरासत में लिया है।
उत्तराखंड में जल्द लागू हो सकता है UCC
उत्तराखंड में जल्द UCC लागू हो सकता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। यूसीसी लागू करने को लेकर वह जल्द तारीखों का ऐलान करेंगे।
अमेरिका में भारतीय युवक की हत्या
डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी से पहले अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वाशिंगटन डीसी में भारत के हैदराबाद शहर में रहने वाले रवि तेजा को गोली मारी गई है। वह साल 2022 में पढ़ने के लिए अमेरिका गया था।
नरेश मीणा को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
लोकसभा चुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने के आरोपी निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को आज भी हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट में मामले पर सुनवाई टल गई है। जस्टिस सुदेश बंसल की एकल पीठ में सुनवाई कर रही है, लेकिन अब 4 फरवरी को नरेश की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।
दिल्ली में योगी आदित्यनाथ करेंगे 14 जनसभाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में 23 जनवरी को 3 जनसभा करेंगे। 28 जनवरी को 4 जनसभा करेंगे। 30 जनवरी को 4 जनसभाएं करेंगे। 1 फरवरी को 3 जनसभा करेंगे। यह सभी रैलियां पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली में होंगी।
जयपुर में छात्रा ने किया सुसाइड
जयपुर के MNIT कैम्पस में छात्रा ने हॉस्टल की 6वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया है। मृतका का नाम दिव्या राज मेघवाल है। वह बी आर्क फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। दिव्या के माता पिता दोनों टीचर हैं और हॉस्टल की चौथी मंजिल पर रहती थी।
तेलंगाना में 60 श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी
तेलंगाना के आदिलाबाद में नारनूर इलाके के मालुपर गांव के पास रविवार रात एक वैन पलट गई। इस वैन में 60 लोग सवार थे, जो कोटापारंधोली के जंगू बाई मंदिर की ओर जा रहे थे। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है।
सोपोर में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को घेर रखा है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बीते दिन भी आतंकियों का एनकाउंटर सुरक्षाबलों ने किया था, आज फिर जंगल में आतंकी छिपे होने की सूचना है।
अलीगढ़ में अग्निवीरों से वसूले जाएंगे 12.30 लाख
अलीगढ़ में 2022 में अग्निवीरों ने पुलिस चौकी और वाहन फूंक दिए हैं। इन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस 69 आरोपियों की RC जारी करेगी और अग्निवीरों से 12.30 लाख रुपये वसूलेगी। अलीगढ़ में जून 2022 में अग्निवीर भर्ती के विरोध में युवाओं ने अलीगढ़ के तहसील खैर क्षेत्र के जट्टारी व्हाट टप्पल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी गाड़ियों को फूंक दिया था और पुलिस चौकी में तोड़-फोड़ की थी।
बुलंदशहर में कहासुनी के बाद चाकूबाजी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शराब पी रहे 3 दोस्तों में मामूली कहासुनी के बाद चाकूबाजी हुई। दो दोस्तों ने अपने एक दोस्त की गर्दन पर ब्लेड से वार किया। गंभीर अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही एएसपी सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक से घटना की जानकारी ली। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। बुलंदशहर थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश फाटक के पास का मामला है।
पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहे 5 आतंकी ढेर
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने रविवार को अफगानिस्तान से पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में घुसने का प्रयास कर रहे 5 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। आईएसपीआर ने यह जानकारी दी है। सेना के मीडिया हाउस के अनुसार, प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) समूह के आतंकवादी रविवार तड़के अशांत प्रांत के झोब जिले में घुसपैठ की कोशिश करते समय मारे गए।
शपथ लेने के बाद जल्द भारत आएंगे ट्रंप!
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस साल भारत की यात्रा कर सकते हैं। भारत क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार है। ऐसे में ट्रंप की भारत यात्रा अप्रैल की शुरुआत या इस वर्ष के अंत में हो सकती है। इस बात की भी संभावना है कि ट्रंप अगले कुछ महीनों में व्हाइट हाउस की बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित कर सकते हैं। ट्रंप बीजिंग के साथ संबंधों को गहरा करने के प्रयास के तहत चीन की भी यात्रा कर सकते हैं।
Breaking News Today 20 January: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज डोनाल्ड ट्रंप आज शपथ ग्रहण करके अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन जाएंगे। कोलकाता रेप मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय को सजा सुनाई जाएगी। उसे मौत की सजा या उम्रकैद हो सकती है। सियालदह कोर्ट ने 18 जनवरी को संजय को दोषी करार दिया था।
राहुल गांधी आज नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। बेंगलुरु के अतुल सुभाष सुसाइड केस में आज SC में सुनवाई होगी। उन्नाव रेप-मर्डर केस में दोषी कुलदीप सेंगर को आज सरेंडर करना है। दिल्ली HC ने आदेश दिया था। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश, भारत की सख्त प्रतिक्रिया
31 mins ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
56 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
4 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
4 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines