Live Updates
दिल्ली के कई इलाकों में रिकॉर्ड तापमान दर्ज
जन्मदिन से पहले पिता मुकेश अंबानी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अनंत अंबानी
मुंब्रा में रेलवे ट्रैक के किनारे लगी आग, मौके पर पहुंचे फायर ऑफिसर
संविधान को तोड़ती हैं तो यह अराजकता कहलाएगा- ममता बनर्जी पर गिरिराज सिंह
सपा कार्यालय में 'आओ गले मिलें: होली-ईद मिलन', क्या बोले अयोध्या सांसद?
बैरकपुर के पूर्व BJP सांसद अर्जुन सिंह को HC से राहत
बैरकपुर के पूर्व BJP सांसद अर्जुन सिंह को HC से राहत मिली है। अब इसके बाद उनके खिलाफ 21 अप्रैल तक कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की जा सकेगी।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर शुरू हुआ एनकाउंटर, दो से तीन आतंकियों के छुपे होने आशंका
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर एनकाउंटर शुरू हुआ है। उधमपुर के रामनगर के अंतर्गत गांव जोफर में पुलिस और सेना के संयुक्त तलाशी अभियान में जवानों का आतंकियों से सामना हुआ। जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, इलाके में दो से तीन आतंकी फंसे हुए हैं। सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है। वहीं किश्तवाड़ के छात्रु (chatroo) इलाके में आतंकियों को सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ जारी है। तीन आतंकी सुरक्षा बलों ने ट्रैप किए हैं। जम्मू संभाग में कुल आतंकी खिलाफ दो ऑपरेशन चल रहे हैं और उम्मीद है कि सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी इन दोनों ऑपरेशन में मिलेगी।
भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया तहव्वुर राणा, आएगा भारत
अमेरिकी जेल अधिकारियों के अनुसार तहव्वुर राणा को लॉस एंजिल्स के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया था, अब उसे अमेरिकी जेल से बाहर निकाल दिया गया है और वह अब भारतीय अधिकारियों की हिरासत में है।
दिल्ली हिंसा मामला : मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, 21 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें कपिल मिश्रा के खिलाफ दिल्ली दंगों 2020 के मामले में अगली सुनवाई तक आगे की जांच का निर्देश दिया गया था। यह आदेश कपिल मिश्रा द्वारा दायर पुनरीक्षण याचिका पर पारित किया गया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 21 अप्रैल को तय की है।
पादरी जशन गिल ने किया सरेंडर, 22 साल की लड़की के साथ बलात्कार का आरोप
पादरी जशन गिल ने आज गुरदासपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड हासिल की है। पादरी पर 22 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने और उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने का आरोप है, जिसके कारण कथित तौर पर उसकी मौत हो गई।
हरिद्वार जेल में 15 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव
बिहार में पोस्टर वार
बिहार की राजनीति में एक बार फिर से पोस्टर वॉर तेज हो चुका है।आज राजद के तरफ से तीन नए पोस्टर लगाए गए हैं। पहले पोस्टर में निशाना केंद्र सरकार पर साधा गया है।दूसरे पोस्टर मे निशाना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा है और तीसरे पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को वक़्फ बिल संशोधन 2025 में साथ खड़े होने के लिए शुक्रिया अदा किया गया है।
वक्फ बिल पर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला?
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामेदार सत्र के मद्देनजर, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने विवादास्पद वक्फ संशोधन अधिनियम पर प्रस्ताव न लाने के लिए विपक्ष द्वारा उनकी पार्टी की आलोचना को लेकर हो रहे हंगामे पर प्रतिक्रिया दी है। विधानसभा में विपक्षी सदस्यों द्वारा असंतोष व्यक्त किए जाने के कारण काफी व्यवधान देखने को मिला, उन्होंने एनसी पर संशोधन के संबंध में समुदाय के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। वक्फ संशोधन अधिनियम विवाद का विषय रहा है, कई लोगों का तर्क है कि यह क्षेत्र में वक्फ संस्थानों की स्वायत्तता को कमजोर करता है।
एसकेआईसीसी श्रीनगर में एक समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि एनसी जम्मू-कश्मीर में सभी समुदायों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्षी सदस्यों द्वारा उठाई गई चिंताओं को स्वीकार किया, लेकिन स्पष्ट किया कि पार्टी यह सुनिश्चित करने के लिए अपने दृष्टिकोण का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन कर रही है कि कोई भी प्रस्ताव लोगों के सर्वोत्तम हितों के अनुरूप हो।
उधमपुर में आंतकियो और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर में आंतकियो और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षा बलों ने दो से तीन पाकिस्तानी आतंकियों को घेरा है।
सीएम नायडू ने अपने आवास की आधारशिला रखी
अमरावती में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में बनने वाले अपने आवास की आधारशिला रखी।
चयन का आधार प्रदर्शन होना चाहिए- कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव
अहमदाबाद, गुजरात: 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कहा, यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था। लेकिन अच्छा हुआ कि ऐसा हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयानों पर उन्होंने कहा, खड़गे जी ने बहुत नरमी से सब कुछ कहा। जो लोग किसी पद पर हैं और पर्याप्त काम नहीं करते, वे शायद कभी अपना पद नहीं छोड़ेंगे। प्रदर्शन आधारित मूल्यांकन होना चाहिए; उसके आधार पर कार्रवाई और बदलाव का खुले तौर पर स्वागत किया जाना चाहिए। अगर सदस्य मापदंडों पर खरे नहीं उतरते, तो उनकी जगह युवा और गतिशील लोगों को लाया जाना चाहिए। नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए, लेकिन चयन का आधार प्रदर्शन होना चाहिए।
दिल्ली सीएम के खिलाफ प्रदर्शन करती सपा की महिला नेता
लखनऊ में समाजवादी पार्टी की महिला शाखा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर कथित बयान को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
सांसद सुप्रिया सुले ने दिया धरना
महाराष्ट्र एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कई पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पुणे जिले के भोर तहसील के बनेश्वर में भगवान शिव मंदिर तक जाने वाली सड़क के कंक्रीटीकरण की मांग को लेकर पुणे में कलेक्टर कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन किया।
सरदार पटेल राष्ट्रीय स्मारक पर पहुंचेअ ध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
अहमदाबाद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) सत्र में भाग लेने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक पर पहुंचे।
कांग्रेस ने हमेशा सरदार पटेल को प्राथमिकता दी- पीएल पुनिया
अहमदाबाद में कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सरदार पटेल को प्राथमिकता दी है। उन्होंने पार्टी के गठन और देश को एकजुट करने के लिए बहुत कुछ किया है, उनकी भूमिका को कोई नहीं भूल सकता। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उनका सम्मान किया है।
विधानसभा में नहीं बोलेंगे तो कहां बोलेंगे- जेकेएनसी विधायक
जेकेएनसी विधायक तनवीर सादिक ने कहा, हम बस एक ही बात चाहते हैं, हमें बोलने दिया जाए। अगर विधानसभा में नहीं बोलेंगे तो हम कहां बोलेंगे? मैं फिर से दोहराना चाहता हूं कि हम संसद के अधिकार को चुनौती नहीं दे रहे हैं, लेकिन इस बारे में बात करना और अपने विचार व्यक्त करना हमारा अधिकार है। हम यही करते रहे हैं।
'नवकार महामंत्र दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 'नवकार महामंत्र दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए।
कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए ऐसा कर रही- भाजपा
कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा सरदार पटेल पर पारित विशेष प्रस्ताव पर भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा, कांग्रेस पार्टी जो अब अचानक और बेशर्मी से सरदार पटेल के प्रति सम्मान का दिखावा कर रही है, अगर सचमुच में उनके प्रति सम्मान होता तो कांग्रेस पार्टी अपने मुख्यालय का नाम 'सरदार भवन' रखती, वंशवादी नाम 'इंदिरा भवन' नहीं रखती। कांग्रेस पार्टी केवल राजनीतिक लाभ के लिए ऐसा कर रही है।
उज्जैन के महाकाल मंदिर में आरती की गई।
मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आरती की गई।
मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के खिलाफ कल जंगीपुर इलाके में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की गई।
चीन सांगपो पर बना रहा बड़ा बांध
गुवाहाटी: चीन की बांध परियोजना और असम पर इसके प्रभाव पर, पार्ले पॉलिसी इनिशिएटिव के सलाहकार, नीरज सिंह मन्हास कहते हैं, चीन कुछ समय से यारलुंग त्संगपो नदी पर एक बड़ी परियोजना की योजना बना रहा था। असम में प्रवेश करने पर यारलुंग त्संगपो को ब्रह्मपुत्र कहा जाता है। चीन ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों की ओर अपने कदम के संदर्भ में जलविद्युत परियोजना को उचित ठहरा सकता है, लेकिन इस परियोजना का भारत पर प्रभाव है। विशेष रूप से पूर्वोत्तर में। भारत के मामले में - अरुणाचल और असम, उन्होंने क्या झेला है 2000 में, हमने तिब्बती क्षेत्र में एक विशाल बांध देखा जो लीक हो गया और उस समय उत्तर पूर्व में भारी तबाही हुई। इसमें बहुत सारे प्राकृतिक संसाधन हैं जिन्हें अभी भी खोजा जाना है, और चीन अभी भी तिब्बती लोगों की जरूरतों का ख्याल रखे बिना लगातार ऐसा कर रहा है।
नमस्कार, आज बुधवार 09 अप्रैल का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी आरबीआई की ब्याज दरों से जुड़ी है। आज आरबीआई नई ब्याज दरों की घोषणा कर सकता है। एक बड़ी खबर वक्फ कानून से जुड़ी है। यह कानून पूरे देश में लागू हो गया है। एक बड़ी खबर टैरिफ वाॅर से जुड़ी है। अमेरिका ने चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने कहा कि जो देश अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा, उसे तुरंत नए टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। ऐसे ही दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
टैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
32 mins agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
42 mins agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
46 mins ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
1 hr agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1 hr agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
2 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
3 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
3 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines