हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'ये 'ट्विटर' बबुआ हैं', तेजस्वी यादव पर बरसे जेडीयू नेता

बेल्जियम की राजकुमारी भारत आएंगी और 2 मार्च को बिजनौर भी जाएंगी। शिरोमणि अकाली दल के नए अध्यक्ष का आज चुनाव होगा। PM मोदी ‘कृषि और ग्रामीण समृद्धि’ पर पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे। इसमें कृषि मंत्री शिवराज चौहान समेत सभी केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

विज्ञापन

Live Updates

21:16 (IST) 01 Mar 2025

TMC के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने SFI के खिलाफ किया प्रदर्शन

TMC पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कोलकाता में SFI (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के सदस्यों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि SFI के सदस्यों ने आज जादवपुर विश्वविद्यालय में पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु पर हमला किया। SFI के सदस्यों ने तत्काल छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

21:14 (IST) 01 Mar 2025

'ये 'ट्विटर' बबुआ हैं', तेजस्वी यादव पर बरसे जेडीयू नेता

RJD नेता तेजस्वी यादव के ट्वीट पर JDU नेता नीरज कुमार ने प्रयागराज में कहा कि तेजस्वी यादव बहुत परेशानी में हैं। उनके पिता ने ऐसा कृत्य किया कि पूरे परिवार को कानून के लपेटे में ले लिया। न्यायालय, CBI, ED में पेशी और बहुत से आर्थिक अपराध के मामले हैं। इनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव हुआ और इनकी पार्टी 4 सीटों पर सिमट गई। हमें तीसरी नंबर की पार्टी कहते थे और आज हमारे 12 सांसद हैं। उनकी राजनीतिक बेचैनी है। ये 'ट्विटर' बबुआ हैं, जो केवल 'ट्वीट' के भरोसे रहेगा जनता उसे 'क्विट' करती है।

17:30 (IST) 01 Mar 2025

ऑपरेशन लोटस फेल हो गया : रजनी पाटिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक पर कहा कि दो दिनों तक गंभीरता से बैठक हुई, चाहे कार्यकर्ता हों, पदाधिकारी हों, विधायक हों, मंत्री हों, सभी ने अपनी बात रखी। सभी पार्टी से बहुत अच्छे से जुड़े हुए हैं और हमारी पार्टी सत्ता में वापस आ रही है। (PCC का) गठन 15-20 दिनों में हो जाएगा। ऑपरेशन लोटस फेल हो गया है। अगर यह सफल होता तो हमारी सरकार नहीं रहती। कांग्रेस पार्टी अपनी जगह पर स्थिर है।

17:29 (IST) 01 Mar 2025

'यह पेपर लीक सरकार है', पार्टी नेताओं के साथ बैठक पर क्या बोलीं कुमारी शैलजा?

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने दिल्ली में उत्तराखंड के पार्टी नेताओं के साथ बैठक पर कहा कि कई मुद्दों पर चर्चा हुई, केंद्र और राज्य दोनों के मामलों पर चर्चा हुई। वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठ कर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। हम समय-समय पर ये बैठकें करते रहते हैं। लड़ाई का कोई सवाल ही नहीं है। कांग्रेस ने निकाय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया, हम जमीन पर काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह पेपर लीक सरकार (हरियाणा भाजपा) है। क्या कोई ऐसी परीक्षा है जिसमें पेपर लीक न हुआ हो?

14:08 (IST) 01 Mar 2025

राजस्थान के मुख्यमंत्री को धमकाने वाला गिरफ्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। कुछ दिन पहले दौसा जेल से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके उसने धमकी दी थी। मामले की जांच विधायकपुरी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस पूरे मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। कंट्रोल रूम में तैनात ASI ने विधायक पुरी थाने में मुख्यमंत्री को धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी।

13:20 (IST) 01 Mar 2025

मुंबई में 5 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार

मुंबई के चिंचपोकली इलाके में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला को कलाचौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ATC सेल से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। महिला का नाम अशुरा खातून है, जो 4 अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के साथ रह रही थी। उन चारों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि पांचों में से किसी के पास भी वैध दस्तावेज नहीं है।

12:19 (IST) 01 Mar 2025

तमिलनाडु सरकार ने कलेक्टर को किया सस्पेंड

तमिलनाडु सरकार ने कलेक्टर को सस्पेंड कर दिया है, क्योंकि उसने बच्ची से यौन उत्पीड़न केस में विवादित बयान दिया था। उसने यौन शोषण के लिए 3 साल की बच्ची के व्यवहार को भी जिम्मेदार ठहराया था। जिला कलेक्टर ने बयान दिया था कि पीड़िता की हरकतों ने आरोपी को यौन शोषण करने के लिए भड़काया होगा। इस बयान की वजह से उन पर कार्रवाई की गई।

11:15 (IST) 01 Mar 2025

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नशे के विरुद्ध अभियान छेड़ते हुए पंजाब के कई जिलों में छापेमारी चल रही है। बठिंडा और पटियाला के बाद अब जालंधर में कार्रवाई की गई है। लुधियाना, तरनतारन, फिरोजपुर के कई इलाकों में भी छापेमारी हुई है। पंजाब पुलिस नशा विरोधी अभियान के तहत आज युद्ध स्तर पर पूरे पंजाब में कार्रवाई कर रही है। रेड मारते हुए पंजाब पुलिस ने कई शहरों में ड्रग पेडलर्स को गिरफ्त में लिया है।

10:41 (IST) 01 Mar 2025

किश्तवाड़ के गढ़ इलाके में हिमस्खलन

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के पाडर उपमंडल से करीब 6 किलोमीटर की दूर गढ़ (Garh) में हिमस्खलन हुआ, जिससे गांव के लोगों ने बहुत मुश्किल से अपनी जान बचाई। हिमस्खलन होने से गांवों को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। एसडीएम पाडर का कहना है कि गढ़ गांव की आबादी करीब 500 है और जल्द मशीनों के जरिए रास्ते को क्लियर किया जाएगा, ताकि लोगों की आवाजाही हो सके।

10:11 (IST) 01 Mar 2025

गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई अहम बैठक

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने आज पहली बैठक बुलाई है, जो सुबह 11 बजे नॉर्थ ब्लॉक गृह मंत्रालय में होगी। गृहमंत्री अमित शाह बैठक में मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस महत्वपूर्ण मीटिंग में राज्यपाल अजय भल्ला समेत कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे। गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, मणिपुर सरकार के अधिकारी, सेना के अधिकारी, अर्धसैनिक बल के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।

09:21 (IST) 01 Mar 2025

पंजाब सरकार का नशे के विरुद्ध अभियान

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का नशे के विरुद्ध अभियान चल रहा है। इसके तहत आज पंजाब पुलिस बड़ी कार्रवाई कर सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर आज पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है। आज सुबह 9:30 डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी ड्रग्स के खिलाफ बनी सब कमेटी से मिलेंगे।

08:40 (IST) 01 Mar 2025

8 दिन में 2 बार करेंगे गुजरात जाएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी इस महीने 2 बार गुजरात दौरे पर जाएंगे। आज 1 मार्च की रात वे जामनगर पहुंचेंगे और उनका रात्रि विश्राम जामनगर सर्किट हाउस में होगा। रविवार को सुबह-सुबह रिलायंस के वनतारा का दौरा करेंगे। वनतारा से सासन गिर के लिए रवाना होंगे, जहां वे जंगल सफारी का लुत्फ उठाएंगे। साथ ही नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 3000 करोड़ के प्रोजेक्ट लायन को लॉन्च करेंगे। सासन गिर में रविवार को रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार सुबह-सुबह सोमनाथ पहुंचेंगे और सोमनाथ मंदिर में दर्शन के बाद गुजरात से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सोमवार दोपहर 2.30 बजे राजकोट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

7 मार्च को दूसरी बार वे गुजरात दौरे पर सूरत पहुंचेंगे और शहर के लिंबायत इलाके के नीलगिरी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सूरत कार्यक्रम में दौरान पीएम मोदी सरकारी योजना के लाभार्थी वृद्ध व्यक्तियों को कीट का वितरण तक करेंगे। 7 मार्च की रात सूरत सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 8 मार्च को नवसारी में विश्व महिला दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सूरत और नवसारी दोनों जगह पीएम मोदी की विशाल जनसभा होगी। 8 मार्च को नवसारी से ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

07:45 (IST) 01 Mar 2025

तरनतारन में गैंगस्टरों और पंजाब पुलिस में मुठभेड़

पंजाब के तरनतारन जिले के खेड़ा गांव में गैंगस्टरों और पंजाब पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है।
06:30 (IST) 01 Mar 2025

पोप फ्रांसिस की हालत बेहद गंभीर

88 वर्षीय पोप फ्रांसिस की हालत बेहद गंभीर है। पोप दोनों फेफड़ों में निमोनिया से जूझ रहे हैं। वेटिकन ने कहा कि शुक्रवार को पोप को सांस लेने में बहुत ज्यादा समस्या हुई। पोप को 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वेटिकन ने पोप के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि शुक्रवार दोपहर पोप को सांस लेने में अधिक परेशानी महसूस हुई। उन्हें नॉन-इनवेसिव वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया, हालांकि पोप होश में हैं। नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन सपोर्ट उन लोगों को दिया जाता है, जिन्हें केवल कुछ समय के लिए वेंटिलेटर की आवश्यकता होती है।

आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो पोप फ्रांसिस की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। अगले 24 घंटे के लिए जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की गई है।

घाटी के कई इलाकों में 2500 मीटर से अधिक खतरे के स्तर वाले हिमस्खलन की आशंका है। वहीं उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। 50 मजदूरों का रेस्क्यू हुआ है और 4 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा आज की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहे News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola