TPG Nambiar Passed Away: बीपीएल के फाउंडर टीपीजी नांबियार का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। गुरुवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। नांबियार एक सफल कारोबारी और दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने अपने आवास पर सुबह सवा 10 बजे अंतिम सांस ली। वे लोगों के बीच टीपीजी के नाम से लोकप्रिय थे। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर के ससुर थे।
यह भी पढ़ें:कौन थी गुरसिमरन कौर? 3 साल पहले जालंधर से गई थी कनाडा, बेकरी के ओवन में धधकती मिली बॉडी
उनकी तबीयत काफी समय से ठीक नहीं थी। राजीव चंद्रशेखर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा है कि उनके ससुर टीपीजी नांबियार का निधन हो गया है। वे काफी दुखी हैं। वे एक सच्चे दूरदर्शी थे। उन्होंने भारत के सबसे भरोसेमंद उपभोक्ता ब्रांडों में बीपीएल को स्थापित किया था। मैं अब अपने चुनावी अभियान से ब्रेक लेकर बेंगलुरु लौट रहा हूं। दुख की इस घड़ी में अपने परिवार के साथ रहूंगा।
पीएम मोदी ने कही ये बात
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट अपलोड कर नांबियार के निधन पर दुख व्यक्त किया। मोदी ने लिखा कि टीपीजी नांबियार एक अग्रणी नवप्रवर्तक और उद्योगपति थे। जिनका नाम भारत को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने वाले प्रबल समर्थकों में माना जाता था। उनके निधन से मैं दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए संवेदना प्रकट करता हूं।
उनके निधन पर कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने भी शोक व्यक्त किया। येदियुरप्पा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि टीपीजी नांबियार उनके काफी करीबी रहे हैं। उन्होंने बीपीएल ब्रांड को नई ऊंचाइयां दीं। मैं उनके निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। उनके योगदान और विरासत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके परिजनों के प्रति वे अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।
यह भी पढ़ें:‘नेतन्याहू के बेडरूम तक पहुंच सकते हैं हमारे ड्रोन…’, हिजबुल्लाह की इजराइल को धमकी, जंग रोकने को दिया ये ऑफर
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
9 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines