कौन थी गुरसिमरन कौर? 3 साल पहले जालंधर से गई थी कनाडा, बेकरी के ओवन में धधकती मिली बॉडी

World News in Hindi: पंजाबी मूल की एक लड़की की कनाडा में बॉडी मिलने का मामला उलझ गया है। अभी कनाडा पुलिस मौत की वजह का खुलासा नहीं कर पाई है। लड़की की लाश एक ओवन में मिली थी। लड़की 3 साल पहले अपनी मां के साथ कनाडा गई थी। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Gursimran Kaur

World Latest News: कनाडा के हैलिफैक्स शहर में पंजाबी मूल की भारतीय लड़की की मौत का मामला उलझता जा रहा है। 19 साल की गुरसिमरन कौर 3 साल पहले अपनी मां के साथ कनाडा गई थी। स्थानीय पुलिस हर एंगल से जांच कर चुकी है, लेकिन अभी कोई क्लू नहीं मिला है। गुरसिमरन कैसे ओवन के अंदर गई, कैसे दर्दनाक मौत हुई? तमाम सवालों के जवाब पुलिस को खोजने हैं। वहीं, पता लगा है कि ओवन का आकार इतना बड़ा है कि इसको बाहर से बंद नहीं किया जा सकता। मृतका गुरसिमरन कौर मूल रूप से जालंधर शहर के सूरानुस्सी स्थित गुरु नानक नगर की रहने वाली थी। गुरसिमरन जिस वॉलमार्ट सुपरस्टोर में काम करती थी, उसी के वॉक-इन ओवन में उसकी जली बॉडी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बॉडी धधक रही थी। शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्वी कनाडा में नोवा स्कोटिया के हैलिफैक्स शहर में लड़की की मौत हुई है। शहर के एक वॉलमार्ट के बेकरी विभाग में लड़की की बॉडी ओवन में मिली है। जिसके बाद जांच की गई थी। गुरसिमरन की मां भी साथ में जॉब करती थी। शनिवार को मां ने कई देर तक बेटी को स्टोर में नहीं देखा। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की। बेटी का फोन भी बंद आ रहा था। इसके बाद मां ने स्टोर के ऑनसाइट एडमिन से संपर्क किया था। कुछ घंटे बाद बेटी की जली बॉडी ओवन में मिली। किसी ने मां को बताया था कि ओवन के अंदर अजीब रिसाव हो रहा है। इसके बाद शक होने पर इसे खोला गया था।

विज्ञापन

परिवार की मदद के लिए आगे आई ये संस्था

गोफंड मी नाम की संस्था ने मौत के बाद परिवार की मदद के लिए 67 हजार डॉलर (5634344 रुपये) की राशि जुटाई है। गुरसिमरन के पिता और भाई भारत में हैं। उनको कनाडा बुलाने की कोशिश जारी है। अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि गुरसिमरन की मौत हादसा है या कुछ और। हैलिफैक्स पुलिस के मुताबिक उनके आने से पहले बॉडी ओवन से निकाल ली गई थी। पुलिस जांच में जुटी है। स्टोर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। स्टोर प्रबंधन का कहना है कि वे लोग जांच में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ