BJP Probable List: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरी हुई हैं। बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की आठ लिस्ट जारी कर दी हैं। जिसमें कुल 418 नाम शामिल हैं। अब नौवीं लिस्ट को लेकर इंतजार किया जा रहा है। इस बीच एक संभावित लिस्ट सामने आई है। जिसमें पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया का नाम सामने आया है।
आरकेएस भदौरिया का चुनाव लड़ना लगभग तय
बीजेपी की संभावित लिस्ट में आरकेएस भदौरिया का नाम शामिल है। उनका यूपी की किसी सीट पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। वहीं इस लिस्ट में मैनपुरी लोकसभा सीट से यूपी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह का नाम चर्चा में है। कहा जा रहा है कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। उन्हें डिंपल यादव के खिलाफ मैनपुरी सीट से मैदान में उतारा जाएगा। इस सीट पर संघमित्रा मौर्य का नाम भी चर्चा में है।
हरिओम यादव को बनाया जा सकता है प्रत्याशी
वहीं फिरोजाबाद हरिओम यादव का नाम चर्चा में चल रहा है। वह समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के समधी हैं। दो साल पहले ही उन्होंने बीजेपी जॉइन की थी। हरिओम यादव को फिरोजबाद जिले का कद्दावर नेता माना जाता है। डॉ. अनिल जैन को भी लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा जा सकता है। वह राज्यसभा सांसद हैं। आपको बता दें कि आरकेएस भदौरिया ने 24 मार्च को बीजेपी जॉइन की थी। वह सितंबर 2019 से लेकर सितंबर 2021 तक दो साल वायुसेना प्रमुख रहे थे।
यूपी की 8 सीटों पर पहले चरण में चुनाव
उल्लेखनीय है कि पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा। जिसमें 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान होगा। इसमें यूपी की 8 सीटें शामिल हैं। आपको बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। आखिरी चरण 1 जून को होगा। जबकि नतीजे 4 जून को आएंगे।
ये भी पढ़ें: कौन हैं रविंद्र सिंह भाटी? जिन्हें रोकने के लिए खुद मैदान में उतरेंगे पीएम मोदी
संबंधित खबरें
टैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
32 mins agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
42 mins agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
46 mins ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
1 hr agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1 hr agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
2 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
3 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
3 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines