Rahul Gandhi vs PM Modi Debate: लोकसभा चुनाव के दौरान पक्ष और विपक्ष में वाद-विवाद का सिलसिला जारी है। मगर इसी बीच जनता दो बड़ी पार्टियों के नेताओं को आमने-सामने देखना चाहती है। ऐसे में जब सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी बनाम राहुल गांधी की बहस पर बात चली तो सभी अपनी राय देते नजर आए। हालांकि मामले में ट्विस्ट तब आया जब खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी संग बहस के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया। वहीं अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है।
राहुल गांधी ने स्वीकारा निमंत्रण
दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को पीएम मोदी के साथ बहस करने का न्यौता मिला था। राहुल गांधी ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रमुख दलों का एक मंच से अपना विचार रखना अच्छी पहल है। कांग्रेस इस पहल का स्वागत करती है और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी भी इस संवाद में हिस्सा लेंगे।
बीजेपी ने दिया रिएक्शन
राहुल गांधी का ट्वीट सामने आने के बाद कई बीजेपी नेताओं ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में कर्नाटक से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि राहुल गांधी कौन हैं, जिनके साथ पीएम मोदी को मंच साझा करना चाहिए? राहुल गांधी ना ही कांग्रेस के पीएम उम्मीदवार हैं। पहले वो खुद को पीएम कैंडिडेट घोषित करें और कहें कि कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी। इसके बाद पीएम को बहस के लिए बुलावा भेजना बेहतर होगा। तब तक हम बीजेपी के प्रवक्ता को राहुल गांधी के साथ बहस करने के लिए भेजने को तैयार हैं।
संबंधित खबरें
जनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया शेड्यूल; 25 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा पहला चरण
4 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
35 mins agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
3 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
5 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
6 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
6 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
8 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines