BJP Vs INC: भाजपा के नेताओं और प्रवक्ताओं ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए एक पैरोडी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो को भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है। उधर, कांग्रेस ने भी भाजपा के इस ट्वीट पर पलटवार किया है और इसे चवन्नी छाप ट्रोल करार दिया है।
अभी पढ़ें – Delhi Liqour Case: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI ने भेजा समन, कल पूछताछ के लिए बुलाया
वीडियो के जरिए भाजपा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मजाक उड़ा रही है। वीडियो में गोवा कांग्रेस के नेताओं का पलायन, गुलाम नबी आजाद के बाद जम्मू-कश्मीर में नेताओं का इस्तीफा, राजस्थान विद्रोह को भी दिखाया गया है। पैरोडी वीडियो में अंत में सोनिया गांधी को भी दिखाया गया है। बीजेपी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मां, ये दुख खत्म काहेनहीं होता है? खतम…टाटा…गुडबॉय।”
भाजपा के इस पैरोडी वीडियो पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता ने 25 पैसे की तस्वीर के साथ लिखा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने भाजपा को डरा दिया है। सुप्रिया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के डर से पूरी भाजपा चवन्नी छाप ट्रोल बन गई है। पर यह डर अच्छा है! काश, इतनी मेहनत बेरोज़गारी और महंगाई का समाधान ढूंढने में लगायी होती।
बता दें कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इन दिनों कर्नाटक से गुजर रही है। इस यात्रा के अब तक 1,000 किलोमीटर पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर शनिवार को राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का कर्नाटक के साथ एक लंबा रिश्ता है क्योंकि 1999 में सोनिया गांधी ने बेल्लारी से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। मेरी दादी इंदिरा गांधी चिक्कमगलुरु से लड़ीं थी, इसलिए मैं कर्नाटक को नहीं भूल सकता।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
2 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
2 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
3 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
4 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
6 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
7 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
7 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
7 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines