Delhi Liqour Case: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI ने भेजा समन, कल पूछताछ के लिए बुलाया

Manish Sisodia
विज्ञापन

Delhi Liqour Case: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने समन जारी किया है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने सिसोदिया को 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।

अभी पढ़ें – Sunder Arora Arrested: पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर अरोड़ा गिरफ्तार, 50 लाख रुपये की रिश्वत देते वक्त विजिलेंस ने दबोचा

विज्ञापन

समन पर प्रतिक्रिया देते हुए मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ”मेरे घर पर सीबीआई ने 14 घंटे तक छापेमारी की, कुछ नहीं मिला। मेरे बैंक लॉकर की तलाशी ली गई, तब भी कुछ नहीं मिला। उन्हें मेरे गांव में कुछ नहीं मिला।”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “अब उन्होंने मुझे कल सुबह 11 बजे सीबीआई मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और अपना पूरा सहयोग दूंगा। सत्यमेव जयते।” बता दें कि दिल्ली शराब मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई दोनों कर रहे हैं।

विज्ञापन

केजरीवाल ने भगत सिंह से की सिसोदिया की तुलना

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को समन जारी होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर उनकी तुलना शहीद भगत सिंह से कर दी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जेल की सलाखें और फांसी का फंदा भगत सिंह के बुलंद इरादों को डिगा नहीं पाए, ये आजादी की दूसरी लड़ाई है। मनीष और सत्येंद्र आज के भगत सिंह हैं। 75 साल बाद देश को एक शिक्षा मंत्री मिला जिसने गरीबों को अच्छी शिक्षा देकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी। करोड़ों गरीबों की दुआएं आपके साथ हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ