1 महिला, 1 कश्मीरी पंडित और कितने मुसलमान? भाजपा की पहली लिस्ट का पूरा एनालिसिस

BJP Jammu Kashmir Candidate list: बीजेपी की लिस्ट में एकमात्र महिला उम्मीदवार किश्तवाड़ से शगुन परिहार हैं, जबकि डोडा सीट से गजय सिंह राणा को बीजेपी ने मैदान में उतारा है। बीजेपी ने रामबन से राकेश ठाकुर, डोडा पश्चिम से शक्ति राज परिहार, भदरवाह से दलीप सिंह परिहार और पाडेर नागसेनी से सुनील शर्मा को टिकट दिया है।

jammu kashmir voting

जम्मू और कश्मीर में तीन चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 18 सितंबर को वोट डाले जा रहे हैं।

BJP Jammu Kashmir Candidate list: बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट वापस लेने के बाद 15 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बीजेपी ने 8 मुस्लिम उम्मीवारों को टिकट दिया है। लोकसभा चुनावों में जहां बीजेपी के पास कश्मीर में कोई उम्मीदवार नहीं था, वहीं बीजेपी ने घाटी की 8 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार घोषित किए हैं।

विज्ञापन

बीजेपी ने पम्पोर से इंजीनियर सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनंतनाग से अधिवक्ता सैयद वजाहत, श्रीगुफवाड़ा-बिजबेहरा से सोफी युसूफ, इंदरवल से तारिक कीन, बनिहाल से सलीम भट्ट को टिकट दिया है।

विज्ञापन

लिस्ट में एकमात्र महिला उम्मीदवार

वहीं बीजेपी की लिस्ट में एकमात्र महिला उम्मीदवार किश्तवाड़ से शगुन परिहार हैं, जबकि डोडा सीट से गजय सिंह राणा को बीजेपी ने मैदान में उतारा है। बीजेपी ने रामबन से राकेश ठाकुर, डोडा पश्चिम से शक्ति राज परिहार, भदरवाह से दलीप सिंह परिहार और पाडेर नागसेनी से सुनील शर्मा को टिकट दिया है। वहीं शानगुस-अनंतनाग पूर्व से वीर सराफ दो मैदान में उतारा है। बीजेपी ने अपनी लिस्ट में 1 कश्मीरी पंडित को टिकट दिया है। इसमें शंगस-अनंतनाग पूर्व से वीर सराफ को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने घाटी की 3 सीटों बारामुला, श्रीनगर और अनंतनाग-राजौरी सीट से उम्मीदवार नहीं उतारा था। पार्टी ने सिर्फ उधमपुर और जम्मू में उम्मीदवार उतारे थे। बीजेपी को दो सीटों, उधमपुर और जम्मू में जीत मिली थी, जबकि दो सीटें – श्रीनगर और अनंतनाग इंडिया गठबंधन ने जीती हैं। एक सीट बारामुला निर्दलीय उम्मीदवार शेख अब्दुल राशिद के हिस्से में गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ