ईरान युद्ध में एक और भारतीय की मौत, इराक में तेल टैंकर पर हुआ हमला, अब तक 3 गंवा चुके हैं जान

Middle East War: पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग में 3 भारतीयों की मौत हो गई है। आज एक और भारतीय नाविक की मौत हुई है। इराक में अमेरिका के ऑयल टैंकर पर हमले में भारतीय नाविक की मौत हुई है और 15 नाविकों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

Middle East War

मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी से जंग चल रही है।

US-Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत के लिए बुरी खबर आई है। जंग मं एक और भारतीय मौत हो गई है। पहले ओमान के तट पर हुए ईरान के हमले में 2 भारतीय मारे गए थे। वहीं अब इराक में हुए हमले में एक भारतीय की मौत हुई और एक भारतीय लापता है। इराक में बसरा के निकट मार्शल द्वीपसमूह के झंडे तले चल रहे अमेरिकी स्वामित्व वाले क्रूड ऑयल टैंकर Safesea Vishnu पर हमला हुआ है, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इराकी अधिकारियों के संपर्क में भारतीय दूतावास

मिली जानकारी के अनुसार, ऑयल कार्गो शिप पर तैनात बाकी 15 भारतीय नाविकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। बगदाद स्थित भारतीय दूतावास इराकी अधिकारियों के साथ संपर्क में है और बचाए गए भारतीय नाविकों को लेकर बातचीत जारी हैं। नाविकों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी और उनकी सुरक्षा के उचित इंतजाम भी किए जाएंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बीते दिन ही जंग में 2 भारतीयों की मौत होने की पुष्टि की थी।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने की 2 की मौत की पुष्टि

बता दें कि बीते दिन भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में 2 भारतीयों की मौत होने की पुष्टि की थी। रणधीय जयसवाल ने बताया था कि भारतीयों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। मिडिल ईस्ट के हालातों पर प्रधानमंत्री मोदी खुद नजर रख रहे हैं। अरब देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं और इन लोगों की सुरक्षा के लिए राष्ट्राध्यक्षों से बात की गई है। अरब देशों को भारतीयों की सुरक्षा करने के लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में 28 फरवरी से जंग छिड़ी हुई है

बता दें कि 28 फरवरी से मिडिल ईस्ट में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग चल रही है। परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम बंद कराने के लिए इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया। ईरान ने बदले की कार्रवाई करते हुए इजरायल पर हमला किया। साथ ही अरब देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। साथ ही होर्मुज स्टेट को बाधित करके दुनियाभर के कई देशों में तेल का संकट पैदा किया। भारत-पाकिस्तान में इस समय तेल-गैस संकट गहराया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ