दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बैनर तले नीट और सीबीएसई परीक्षाओं के विरोध में चल रहे छात्रों के अनोखे प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी ने अब तक का सबसे तीखा पलटवार किया है. झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रमुख नितिन नवीन ने दिल्ली में चल रहे इस हंगामे पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे ‘विदेशी धरती से रची गई साजिश’ करार दिया है.
नितिन नवीन ने दोटूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि डिजिटल युग की आड़ में देश के युवाओं को नकारात्मकता की ओर धकेलने और लोकतंत्र के मानकों को नष्ट करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी.
यह भी पढ़ें : ‘हिंदू-मुस्लिम से किसे फायदा…’, 10 प्वाइंट्स में जानें कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ
‘विदेशी धरती पर बैठकर…’
रांची में एक पार्टी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रमुख ने इस आंदोलन के पीछे के चेहरों पर सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग विदेशी धरती पर बैठकर सोचते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा देंगे. लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि भारत के युवा किसी की कठपुतली नहीं हैं. देश के असली युवा किसानों के साथ गांव की चौपालों पर बैठते हैं, कोचिंग संस्थानों में मेहनत करते हैं और कॉलेज परिसरों में रहते हैं. वे एलीट लोगों के हाथों का खिलौना नहीं बनेंगे.”
अराजकता फैलाने का आरोप
गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का नेतृत्व 30 वर्षीय अभिजीत दिपके कर रहे हैं, जो हाल ही में विदेश से लौटे हैं और पूर्व में आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम का हिस्सा रह चुके हैं. बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में ग्रेजुएट दिपके ने अमेरिका में रहते हुए ही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से सोशल मीडिया हैंडल्स और वेबसाइट बनाकर एक राजनीतिक व्यंग्य शुरू किया था, जिसने कुछ ही हफ्तों में मुख्यधारा के कई राजनीतिक दलों को फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया.
यह भी पढ़ें : क्या CJP के तीनों प्रवक्ताओं को सैलरी देंगे अभिजीत दीपके? सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
शनिवार सुबह दिल्ली उतरते ही दिपके जंतर-मंतर पहुंचे, जहां प्रदर्शनकारियों ने कॉकरोच वाला मास्क पहनकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. बीजेपी प्रमुख नितिन नवीन ने इस पूरे नैरेटिव की आलोचना करते हुए कहा कि गहरी जेब वाले और सत्ता के भूखे लोग ‘जेन-जी’ लेबल का इस्तेमाल करके देश में अराजकता के बीज बोने के लिए ऐसे सोफिस्टिकेटेड अभियान चला रहे हैं.
डिजिटल के सकारात्मक उपयोग की सलाह
नितिन नवीन ने युवाओं को जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम एक बड़ी ताकत है, जिसका उपयोग देश और युवाओं के विकास के लिए सकारात्मक रूप से किया जाना चाहिए. उन्होंने आगाह किया कि युवा क्रांति का इस्तेमाल नकारात्मक राजनीति के लिए करने की कोशिशों को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा.
यह भी पढ़ें : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर आया चीफ जस्टिस का लेटेस्ट बयान, जानिए अब क्या बोले CJI सूर्यकान्त
बता दें, बीजेपी प्रमुख वर्तमान में दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं, जहां वे बोकारो स्टील सिटी का दौरा करने के बाद रांची में जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और पार्टी के विशेष मीडिया व संचार विशेषज्ञों के साथ एक अहम संयुक्त बैठक करेंगे.
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
14 mins agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
27 mins agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
44 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
58 mins agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
1 hr ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines