'हिंदू-मुस्लिम से किसे फायदा…', 10 प्वाइंट्स में जानें कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में हजारों युवा जुटे. संगठन के संस्थापक अभिजीत डिपके ने हिंदू-मुस्लिम राजनीति, बेरोजगारी, शिक्षा और भर्ती परीक्षाओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए. जानिए इस प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें.

CJP Cockroach Janata Party Founder Abhijeet Dipke

Credit: AI

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी. संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपने संबोधन में सांप्रदायिक राजनीति, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कई सवाल उठाए. आइए जानते हैं इस प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें.

विज्ञापन
विज्ञापन
  1. जंतर-मंतर पर जुटी बड़ी भीड़

प्रदर्शन में दिल्ली समेत कई राज्यों से आए हजारों युवाओं, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. जंतर-मंतर का इलाका दिनभर प्रदर्शनकारियों से भरा रहा. इस प्रदर्शन में जाने-माने पर्यावरणविद सोनम वांगचुक भी शामिल हुए.

  1. अभिजीत दिपके का बड़ा सवाल

अपने भाषण में दिपके ने पूछा कि सालों से चल रही हिंदू-मुस्लिम राजनीति से आखिर आम जनता को क्या फायदा हुआ है. उन्होंने कहा कि देश को वास्तविक मुद्दों पर चर्चा की जरूरत है. दिपके ने ये भी कहा कि उनकी मां को डर है कि सरकार उन्हें जेल में डाल देगी.

विज्ञापन
  1. बेरोजगारी को बताया सबसे बड़ा मुद्दा

दिपके ने युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताई और कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए.

  1. शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने एजुकेशन सिस्टम में सुधार की मांग की. कई वक्ताओं ने परीक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की जरूरत बताई.

विज्ञापन
  1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई. उनका आरोप था कि शिक्षा से जुड़े कई मुद्दों का समाधान नहीं हो पाया है.

  1. युवाओं को राजनीति के केंद्र में लाने की बात

दिपके ने कहा कि देश की राजनीति का केंद्र युवा, रोजगार, शिक्षा और भविष्य होना चाहिए, ना कि धार्मिक ध्रुवीकरण. प्रदर्शन के दौरान 6 लोगों को हिरासत में लिया गया.

विज्ञापन
  1. सोशल मीडिया पर दिखा असर

प्रदर्शन से जुड़े हैशटैग पूरे दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहे. बड़ी संख्या में युवाओं ने ऑनलाइन भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

  1. शांतिपूर्ण रहा प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. कहीं से भी किसी बड़ी अनहोनी की सूचना नहीं मिली.

विज्ञापन
  1. विपक्ष और सत्ता पक्ष की प्रतिक्रियाएं

प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक दलों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ नेताओं ने इसे युवाओं की आवाज बताया तो कुछ ने इसे राजनीतिक अभियान करार दिया.

  1. प्रदर्शन खत्म होने पर क्या बोले दिपके?

कॉकरोच जनता पार्टी का आज का प्रदर्शन खत्म होने के बाद अभिजीत दिपके ने कहा कि वो एक साल बाद आज अपने माता-पिता से मिलने घर जा रहे हैं. दिपके ने कहा कि पिछले 15 दिनों में उन्होंने बहुत कष्ट झेला है और धमकियों के कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा. उन्होंने कहा कि आज का विरोध प्रदर्शन तो बस एक ट्रेलर था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ