Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

‘बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज 19 साल बाद नेपाल की जेल से रिहा, पत्नी ने कही ये बात

नई दिल्ली: देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अपनी रिहाई के आदेश के कुछ दिनों बाद सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज नेपाल की जेल से शुक्रवार को रिहा हो गया। एएफपी के मुताबिक, चार्ल्स को पुलिस वैन में नेपाल की जेल से निकलते हुए देखा गया। शोभराज का पासपोर्ट और वीजा हासिल करने की प्रक्रिया चल रही […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Sep 10, 2025 16:27

नई दिल्ली: देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अपनी रिहाई के आदेश के कुछ दिनों बाद सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज नेपाल की जेल से शुक्रवार को रिहा हो गया। एएफपी के मुताबिक, चार्ल्स को पुलिस वैन में नेपाल की जेल से निकलते हुए देखा गया।

शोभराज का पासपोर्ट और वीजा हासिल करने की प्रक्रिया चल रही है। चूंकि सीरियल किलर के पास कई देशों के पासपोर्ट हैं, इसलिए उसके असली पासपोर्ट की पहचान करने के बाद ही फ्रांसीसी दूतावास द्वारा वीजा प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

---विज्ञापन---

‘बिकनी किलर’ के रूप में जाना जाता है चार्ल्स शोभराज

पुलिस के अनुसार, 78 वर्षीय सीरियल किलर, जिसे ‘बिकनी किलर’ के रूप में जाना जाता है को फ्रांस में उसके निर्धारित निर्वासन से पहले आव्रजन हिरासत में स्थानांतरित किया जा रहा है। चार्ल्स शोभराज 2003 से दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में नेपाली जेल में सजा काट रहा था। अदालत ने निष्कर्ष निकाला कि 78 वर्षीय व्यक्ति को मुक्त कर दिया जाएगा क्योंकि वह अपनी जेल की 95 प्रतिशत अवधि पहले ही पूरी कर चुका है।

शोभराज की पत्नी का आया पहला बयान

शोभराज की रिहाई पर उसकी पत्नी निहिता बिस्वास ने कहा कि सुरक्षा कारणों से हम शाम तक उसे फ्रांस में उसके परिवार के पास वापस भेजने की कोशिश कर रहे हैं। हार्ट सर्जरी के बाद उन्हें कुछ दिक्कत हुई थी। उसे एक और सर्जरी की जरूरत हो सकती है। स्वास्थ्य और परिवार अब उसके लिए प्राथमिकता है।

---विज्ञापन---

20 से ज्यादा लोगों की हत्या का आरोप

चार्ल्स ने 1975 में नेपाल में कोनी की हत्या कर दी थी। शोभराज को अगस्त 2003 में काठमांडू के कसीनो से गिरफ्तार किया गया था। चार्ल्स शोभराज अक्सर विदेशी पर्यटकों को ही निशाना बनाता था। उस पर 20 से ज्यादा लोगों की हत्या का आरोप है। वो पर्यटकों से दोस्ती करता था। उन्हें ड्रग्स देता था और मारतर सामान लूट लेता था।

First published on: Dec 23, 2022 02:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.