Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव की रैलियों में व्यस्त हैं. पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी ने बिहार के कुटु्म्बा में एक रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसे लेकर अब बवाल मच गया है. राहुल गांधी ने चुनावी रैली के दौरान अपने भाषण में दावा किया कि भारतीय सेना देश की सिर्फ 10 फीसदी आबादी के नियंत्रण में है. उन्होंने कहा, ‘अगर आप गौर करें तो देश की 90 फीसदी आबादी दलित, महादलित, अति पिछड़ी और अल्पसंख्यक समुदाय से आती है. ये लोग लोग समाज के सबसे पिछड़े और आदिवासी समाज से आते हैं.’
राहुल गांधी के किस बयान पर मचा बवाल?
अपने भाषण में राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘अगर आप भारत की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट निकालें तो आपको पिछड़े या दलित समुदायों का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं मिलेगा, वे सभी टॉप 10 प्रतिशत से आते हैं. सभी नौकरियां उन्हीं के पास जाती हैं. आर्म्ड फोर्सेस पर उनका कंट्रोल है. आपको बाकि 90 प्रतिशत आबादी का लीडरशिप कहीं देखने को नहीं मिलेगा. हम ऐसा भारत चाहते हैं जिसमें देश की 90 प्रतिशत आबादी के लिए जगह हो, जहां लोग सम्मान और खुशी के साथ रह सकें. कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ों के लिए लड़ाई लड़ी है.’
भाजपा ने लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने कांग्रेस नेता द्वारा सेना को जाति के आधार पर बांटने का आरोप लगाया. भाजपा नेता सुरेश नखुआ ने कहा, ‘राहुल गांधी अब सशस्त्र बलों में एक जाति खोज रहे हैं और कहते हैं कि 10% लोग इसे नियंत्रित करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी नफरत में वह पहले ही भारत से नफरत की सीमा पार कर चुके हैं.’
ये पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने आर्मी को लेकर कोई बयान दिया है. अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किए गए कमेंट ‘चीनी सैनिक अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सैनिकों की पिटाई कर रहे हैं’ पर फटकार लगाई थी. कांग्रेस सांसद ने दावा किया था कि चीनी सेना ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है और अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सैनिकों की ‘पिटाई’ कर रही है.
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
3 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
6 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
6 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
7 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
8 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
11 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines