हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

काउंटिंग से पहले बंगाल में 'महा-संग्राम'! TMC ने जारी किया स्ट्रॉन्ग रूम का VIDEO; ममता बोलीं- EVM बदलने की हो रही साजिश

TMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में बिना किसी पार्टी प्रतिनिधि की मौजूदगी के मतपेटियों को खोला जा रहा है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में 4 मई को होने वाली मतगणना से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है. तृणमूल कांग्रेस ने एक सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए आरोप लगाया है कि स्ट्रॉन्ग रूम में मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोर्चा संभाल लिया है और चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है.

‘गुप्त तरीके से खोले गए बक्से’

TMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में बिना किसी पार्टी प्रतिनिधि की मौजूदगी के मतपेटियों को खोला जा रहा है. पार्टी ने इसे एक ‘बड़ी चुनावी धोखाधड़ी’ करार देते हुए कहा कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए अब ईवीएम के साथ छेड़छाड़ जैसे हताशा भरे कदम उठाए जा रहे हैं.

ग्राउंड जीरो पर उतरीं ममता बनर्जी

आरोपों के बाद कोलकाता के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है. टीएमसी नेता शशि पांजा और कुणाल घोष ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद उन केंद्रों का दौरा कर रही हैं जहां मतपत्र रखे गए हैं. वे भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र की सुरक्षा का जायजा लेने सखावत मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल भी पहुंचीं. इसके साथ ही ममता बनर्जी खुद खुदीराम अनुशीलन केंद्र पहुंची हैं, जहां स्ट्रांगरूम में EVM के साथ धांधली का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

चुनाव आयोग की सफाई

टीएमसी के आरोपों पर चुनाव आयोग का कहना है, खुदीराम अनुशीलन केंद्र परिसर में 7 विधानसभा क्षेत्रों (AC) के स्ट्रॉन्ग रूम मौजूद हैं. मतदान समाप्त होने के बाद बुधवार को सभी स्ट्रॉन्ग रूम उम्मीदवारों-चुनाव एजेंटों और जनरल ऑब्जर्वर की उपस्थिति में विधिवत बंद और सील किए गए. अंतिम स्ट्रॉन्ग रूम गुरुवार सुबह लगभग 5:15 बजे बंद किया गया. पोल्ड EVM वाले सभी स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित, सील और संरक्षित हैं.’

साथ ही कहा, ‘इसी परिसर में पोस्टल बैलेट के लिए एक अलग स्ट्रॉन्ग रूम भी है, जहां विभिन्न पोलिंग कर्मियों और ETBPS के माध्यम से प्राप्त विधानसभा-वार पोस्टल बैलेट सुरक्षित रखे गए हैं. इस संबंध में सभी ऑब्जर्वर्स और रिटर्निंग ऑफिसर्स को सूचित किया गया था तथा ROs से अनुरोध किया गया था कि वे अपने उम्मीदवारों और एजेंटों को इसकी जानकारी दें.’

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने कहा, ‘रिटर्निंग ऑफिसर्स की ओर से राजनीतिक दलों को ईमेल के माध्यम से भी सूचित किया गया. पोस्टल बैलेट की छंटनी की प्रक्रिया शाम 4 बजे से उन स्ट्रॉन्ग रूम के कॉरिडोर में चल रही थी, जहां पोल्ड सामग्री रखी गई है. मुख्य स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित, सीलबंद और लॉक हैं.’

24 घंटे पहरा

ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे मतगणना केंद्रों पर 4 मई तक चौबीसों घंटे पहरा दें. उन्होंने चेतावनी दी कि मशीनों को बदलने की साजिश हो सकती है, इसलिए कड़ी निगरानी जरूरी है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Exit Poll 2026: क्या ढह जाएगा ममता का किला? 4 एग्जिट पोल में बंगाल में BJP की बंपर जीत; जानें- TMC को कितनी मिल रही सीटें

एग्जिट पोल को बताया ‘मनोबल गिराने’ का हथकंडा

ममता बनर्जी ने उन एग्जिट पोल को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें बीजेपी को बढ़त दिखाई गई है. उन्होंने इसे टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की साजिश बताया. बनर्जी ने दावा किया कि उनकी पार्टी 226 से अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर निर्णायक जीत हासिल करेगी. उन्होंने 2021 के चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले भी ऐसे पूर्वानुमान गलत साबित हो चुके हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : बंगाल चुनाव : EVM के बटन पर चिपकाया टेप! TMC के गढ़ में BJP ने लगाया धांधली का आरोप; दोबारा होगी वोटिंग

ईवीएम पर ‘स्पेशल वॉच’ की अपील

मुख्यमंत्री ने आशंका जताई कि स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना हॉल तक ईवीएम ले जाने के दौरान मशीनों को बदला जा सकता है. उन्होंने अपने उम्मीदवारों और वरिष्ठ नेताओं को व्यक्तिगत रूप से सभी 294 निर्वाचन क्षेत्रों की निगरानी करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola