Assam Police Arrested 3 Accused In Gangrape Case After Murder: असम के करीमगंज में एक नाबालिग की गला दबाकर हत्या करने और फिर लाश के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में असम पुलिस ने गुरुवार को एक रेलवे कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग का शव 9 सितंबर को करीमगंज टाउन बाईपास के पास से पुलिस ने बरामद किया। बताया जा रहा है कि उसी दिन उसकी हत्या करके उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।
नोटबुक में मिले मोबाइल नंबर से हुई पहचान
करीमगंज एसपी पार्थ प्रतिम दास ने बताया कि यह दर्दनाक घटना 9 सितंबर को रात करीब 11 बजे हुई। तीनों आरोपी जबरदस्ती लड़की के घर में घुसे और उसकी हत्या कर दी। फिर उसके साथ तीनों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को मृत नाबालिग लड़की की नोटबुक में एक मोबाइल नंबर मिला। उसी के आधार पर पुलिस ने बिप्लब पाॅल, शुभ्रा मालाकार और राहुल दास नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पिछले एक महीने से संपर्क में था आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मृतका के साथ 9 सितंबर को शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की थी लेकिन लड़की ने इससे इंकार कर दिया। इसके बाद रात में लगभग 11ः30 बजे तीनों आरोपी घर के अंदर दाखिल हुए और गला घोंट कर हत्या करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार राहुल दास इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड था। राहुल दास ने शुभ्रा मालाकार से दो सिम कार्ड लिए थे। जिसका इस्तेमाल राहुल और मृतका ने किया था और आरोपी पिछले एक महीने से लगातार नाबालिग मृतका के संपर्क में था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
5 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
6 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
8 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
8 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
9 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
10 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines