केंद्र ने 22 जनवरी को हॉफ डे का किया ऐलान तो भड़के ओवैसी, BJP पर किया कटाक्ष

Ram Mandir Inauguration: असदुद्दीन ओवैसी केंद्र सरकार के एक आदेश पर भड़क गए हैं। इस आदेश के तहत सरकारी दफ्तरों और संस्थानों में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी होगी।

Vandalised Asaduddin Owaisi Delhi Residence

Asaduddin Owaisi (File Photo)

Asaduddin Owaisi on Ram Mandir Inauguration:  ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को केंद्र सरकार के एक फरमान पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्य सरकारों ने ईद मिलाद उन नबी की छुट्टी रद्द कर दी। संवैधानिक प्राधिकारी ने शुक्रवार को नमाज के लिए 30 मिनट का ब्रेक खत्म कर दिया। ओवैसी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यही सबका विकास है।

विज्ञापन

22 जनवरी को ढाई बजे तक बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार ने आज 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन समारोह को देखते हुए सरकारी दफ्तरों, संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को आधे दिन यानी दोपहर ढाई बजे तक बंद रखने का निर्देश दिया। केंद्र ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखने को अनुरोध किया था, जिस पर यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

ओवैसी ने दिया भड़काऊ भाषण

इससे पहले, ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुसलमानों से मस्जिदों की रक्षा करने और उन्हें आबाद करने का आग्रह किया था। वे कहते है- तुम अपनी ग़फ़लत की वजह से एक मस्जिद खो चुके हो। इक्तेदार की कुर्सी पर बैठे ज़ालिम लोग हमारी मस्जिदों को ललची हुई नजरों से देख रहे हैं। मस्जिदों को आबाद रखो और मस्जिदों की हिफ़ाज़त करो।

विज्ञापन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री

विज्ञापन

बता दें कि 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। इस समारोह में देश के 7000 से अधिक साधु-संत शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है।

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ