नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चल रही उठापटक के बीच कांग्रेस नेता एके एंटनी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस बैठक में पार्टी और राजनीतिक मामलों पर चर्चा हुई। बैठक से बाहर निकलकर एके एंटनी ने मीडिया में दिए बयान में कहा कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मेरी अच्छी मुलाकात हुई, हमने पार्टी और राजनीतिक मामलों पर चर्चा की।

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में एंट्री हुई है। वह कल नामांकन भर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो आज रात वह दिल्ली पहुंच रहें हैं। यहां वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद वह आगे कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

राजस्थान में सियासी उठापटक के बाद वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन नहीं भरा है। वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने मंगलवार को नामांकन भरने से इन्कार किया है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर 30 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

इससे पहले थरूर ने कहा, “वह विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों से संपर्क करेंगे क्योंकि उन्होंने नामांकन पत्र के 5 सेट लिए हैं, जिसके लिए उन्हें अपनी उम्मीदवारी के लिए प्रस्तावक के रूप में 50 प्रतिनिधियों की आवश्यकता होगी।”

बता दें कि साल 1998 में सोनिया गांधी द्वारा जितेंद्र प्रसाद को हराने के बाद 25 वर्षों में यह पहली बार होगा कि कांग्रेस एक गांधी परिवार से बाहर के व्यक्ति को प्रमुख के तौर पर देखेगी। पिछली बार पार्टी में एक गैर-गांधी अध्यक्ष तब बना था, जब 1996 में सीताराम केसरी ने शरद पवार और राजेश पायलट को हराया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ