---विज्ञापन---

देश angle-right

बॉल ढूंढ़ने गए युवक को अचानक मिला कंकाल, 7 साल से बंद था मकान

Hyderabad Skeleton News: हैदराबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स जब खाली पड़े मकान में बॉल खोजने के लिए गया तो उसके होश ही उड़ गए। घर में नर कंकाल मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

Hyderabad Skeleton News: हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नामपल्ली बाजार के पास कुछ लोग क्रिकेट मैच खेल रहे थे। तभी बॉल पास के बंद पड़े एक मकान में चली गई। जब एक युवक बॉल को लेने गया तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। दरअसल, यहां उसे एक मानव कंकाल मिला। उसने तुरंत इसके बारे में अपने साथियों को बताया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बंद पड़े इस मकान से मानव हड्डियां मिलने से लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह घर करीब 7 साल से बंद था।

फॉरेंसिक टीम कर रही है जांच 

बॉल लेने गए शख्स ने इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार, कंकाल किचन में उल्टा गिरा हुआ था। इसके पास कई बर्तन भी नजर आ रहे हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम इस मामले की जांच कर रही है। उसने यहां से कई सैंपल कलेक्ट किए हैं। ये कंकाल किस शख्स का है, इसका रहस्य गहरा गया है। इसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

---विज्ञापन---

मुनीर खान नाम के शख्स का है मकान 

दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त चंद्रमोहन सहित हबीब नगर पुलिस की एक टीम घर की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो इस घर का मालिक कई साल से विदेश में रहता है। पुलिस के अनुसार, यह घर मुनीर खान नाम के शख्स का था, जिसके 10 बच्चे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन है अर्चिता फुकन? जिसकी फेक फोटो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ Ex बॉयफ्रेंड

50 के आसपास हो सकती है उम्र 

उसका चौथा बच्चा इसी मकान में रहता था। जबकि बाकी के बच्चे बाहर रहते थे। पुलिस का मानना है कि मृत व्यक्ति की उम्र 50 साल के आसपास हो सकती है। उसकी मौत कई साल पहले हुई होगी। पुलिस ने बताया कि हड्डियां पूरी तरह से टूटी हुई थीं। हालांकि पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है, लेकिन बॉडी पर किसी भी तरह के स्ट्रगल या ब्लड मार्क्स नहीं मिले हैं। हो सकता है ये एक नेचुरल डेथ हो। पुलिस अब उसके नजदीकी लोगों से बातचीत कर रही है। जिससे इस घटना का सच सामने आ सके।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: गांजा बेचने वाले ने कोड बताया ‘बच्चा आ गया’, बच्चे के साथ माल खरीदने पहुंचा कपल

First published on: Jul 14, 2025 10:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola