---विज्ञापन---

देश angle-right

दो बच्चों के साथ गुफा में मिली रशियन महिला ने अब क्या कहा? चौंका देगी पूरी कहानी

कर्नाटक के गोकर्ण में रूस की महिला नीना कुटीना अपनी दो बेटियों के साथ जंगल में रह रही थीं। पुलिस ने उन्हें भूस्खलन और जहरीले सांपों के खतरे के चलते बाहर निकाला। नीना ने कहा कि वे प्रकृति के करीब रहना चाहती थीं और यह जीवन उनके लिए संतोषजनक था। उन्होंने अपने पासपोर्ट और वीजा को वैध बताया, जबकि अधिकारियों का कहना है कि उनका वीजा कई साल पहले समाप्त हो चुका है।

---विज्ञापन---

रूस की एक महिला कर्नाटक के गोकर्ण के पास जंगल में अपनी दो बेटियों के साथ रह रही थी। इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो एक टीम महिला के पास भेजी गई। पुलिस महिला को वहां से निकालने में सफल रही। पुलिस ने बताया कि जिस जगह महिला रह रही थी, वहां भूस्खलन का खतरा रहता है, साथ ही कई जहरीले सांप भी वहां पाए जाते हैं।

क्या बोली महिला?

हालांकि अब महिला खुद सामने आई है और समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए 40 साल की महिला नीना कुटीना उर्फ मोही ने कहा कि हमें जंगल में रहने का अच्छा अनुभव था। हम वहां मर नहीं रहे थे और न ही मैंने अपने बच्चों को वहां मरने के लिए लाया था। मेरे बच्चे खुश थे, वे झरने में नहाते थे, तैरते थे और अच्छी जगह पर सोते थे।

---विज्ञापन---

महिला ने कहा कि हम वहां मिट्टी से आकृतियां बनाते थे, पेंटिंग करते थे। हम अच्छा खाना बनाते और खाते थे। मैं कोई पागल नहीं हूं। हम वहां भूख से भी नहीं मर रहे थे। जो बताया जा रहा है, वह सही नहीं है। नीना ने बताया कि प्रकृति के प्रति प्रेम के कारण उन्होंने लगभग 20 देशों के जंगलों में जीवन बिताया है और यह गुफा किसी घने जंगल में नहीं थी, बल्कि गांव के पास थी और वहां रहना खतरनाक नहीं था।

---विज्ञापन---

‘हाल ही में खत्म हुआ है वीजा’

नीना ने कहा कि यह जगह खतरनाक नहीं थी। हमने वहां कई बार सांप देखे, लेकिन कई बार सांप तो लोगों के घरों, किचन और बेडरूम में भी पहुंच जाते हैं। यह वैसा ही था। वीजा को लेकर नीना ने कहा कि मेरा वीजा अभी एक्सपायर नहीं हुआ है, वे झूठ बोल रहे हैं क्योंकि उन्होंने मेरा पुराना पासपोर्ट देखा है। नीना का कहना है कि उसका वीजा हाल ही में खत्म हुआ है। साल 2017 में वह भारत आई थीं और उसके बाद वह चार देशों की यात्रा कर चुकी हैं। इसके बाद वह वापस भारत लौटीं। इस दौरान उनके बड़े बेटे की मौत भी हो गई।

यह भी पढ़ें : गुफा में 2 बच्चों के साथ मिली रशियन महिला, वीजा खत्म होने के बाद लगाया था ये जुगाड़

---विज्ञापन---

वहीं, खबर है कि अब पुलिस महिला की जांच कर रही है। उसका वीजा कई साल पहले खत्म हो चुका है। गुफा से निकाले जाने के बाद महिला और उसके बच्चों को पहले एक आश्रम ले जाया गया, फिर कारवार के एक महिला केंद्र में ठहराया गया। बताया जा रहा है कि अब अधिकारियों ने महिला और उसके नाबालिग बच्चों को निर्वासित करने की कार्यवाही भी शुरू कर दी है।

First published on: Jul 14, 2025 10:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola