Rajasthan: राज्य कर्मचारियों की दिवाली! गहलोत सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की

Ashok Gehlot

Ashok Gehlot

जयपुर: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

राजस्थान सीएमओ ने इस संबंध में जानकारी सार्वजनिक करते हुए कहा है- सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि को मंजूरी दी है। अब 1 जुलाई, 2022 से राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा।

अंदरूनी खींचतान के बीच हुई घोषणा

गहलोत सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस अंदरूनी खींचतान से जूझ रही है। प्रदेश में हाल ही में चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में काम करती है और सभी मुद्दों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। वह बुधवार की रात राजधानी पहुंचे और गुरुवार सुबह सोनिया से मुलाकात करेंगे, बातचीत के दौरान नेतृत्व के मुद्दे के साथ-साथ राजस्थान के सीएमशिप पर भी असर पड़ेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ