Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

एनी राजा कौन हैं? CPI ने राहुल गांधी की वायनाड सीट पर उतारा उम्मीदवार

Annie Raja Profile: लोकसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने एनी राजा को वायनाड से उम्मीदवार बनाया है। इससे इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। माना जा रहा था कि सीपीआई सीट शेयरिंग फाइनल होने के बाद ही अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगी, लेकिन अब सीपीआई ने चौंका दिया है।

Author
Edited By : Pushpendra Sharma Updated: Feb 26, 2024 22:48
Annie Raja vs Rahul Gandhi
एनी राजा और राहुल गांधी के बीच होगा मुकाबला!

Annie Raja Profile: केरल की वायनाड सीट चर्चा का विषय बनती रही है। यहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी सांसद हैं, लेकिन अब इंडिया गठबंधन में शामिल दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने यहां से अपना उम्मीदवार उतारकर चौंका दिया है। वायनाड से एनी राजा को टिकट दिया गया है। बता दें कि सीपीआई इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। आइए जानते हैं कि एनी राजा कौन हैं, जिन्हें सीपीआई ने लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी की वायनाड सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

डी राजा की पत्नी हैं एनी राजा 

एनी राजा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के महासचिव पद पर काबिज वरिष्ठ नेता डी राजा की पत्नी हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। एनी राजा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं। उनका जन्म वामपंथी विचारधारा वाले ईसाई परिवार में हुआ था। एनी राजा भारतीय महिला राष्ट्रीय महासंघ (NFIW) की महासचिव भी हैं।

---विज्ञापन---

22 साल की उम्र में जॉइन किया ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन 

एनी राजा 2005 से इस पद पर काबिज हैं। संघ की अध्यक्ष अरुणा रॉय हैं। सीपीआई ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन में एनी राजा का जुड़ाव स्कूल के दिनों से ही था। महज 22 साल की उम्र में ही एनी राजा ने ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन जॉइन कर लिया था। एनी राजा ने सेंट थॉमस हाई स्कूल, करिक्कोट्टाकरी से पढ़ाई की है।

सीपीआई ने चौंकाया? 

हालांकि सीपीआई ने जब चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया तो यह चौंकाने वाला रहा। उम्मीद की जा रही थी कि सीपीआई इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग फाइनल होने के बाद ही नाम का ऐलान करेगी। हालांकि अब एनी राजा को मैदान में उतारकर सीपीआई ने गठबंधन को तार-तार कर दिया है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी के साथ ही वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वह पिछली बार अमेठी से स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव हार गए थे। हालांकि एनी राजा का कहना है कि सीपीआई पहले भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान करती आई है। इसमें कुछ भी नया नहीं है, लेकिन उनके मैदान में उतरने के बाद इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बीजेपी में शामिल होने वाली गीता कोड़ा, झारखंड में NDA को क्या होगा फायदा? 

ये भी पढ़ें: Ritesh Pandey ने ‘चिट्ठी बम’ फोड़ा, बसपा को छोड़ा और जॉइन की भाजपा, बोले- अभी 9 और आएंगे

लोकसभा चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

First published on: Feb 26, 2024 10:48 PM

संबंधित खबरें