आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा जिले के रायवरम मंडल के कोमारिपालेम गांव में लक्ष्मी गणपति आतिशबाजी फैक्ट्री में आज आग लगने से आठ लोग घायल हो गए. अनापर्थी विधायक नल्लामिल्ली रामकृष्ण रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया.
उन्होंने बताया कि यह व्यवसाय पिछले 75 वर्षों से सरकारी दिशानिर्देशों के अनुपालन में चल रहा है. हमने इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाया है और मृतकों के परिवारों को अनुग्रह राशि प्रदान करने के लिए चर्चा चल रही है. आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस हादसे में कुल छह लोगों की जान चली गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री ऑफिस की तरफ से सोशल मीडिया पर लिखा कि आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में एक दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
बताया जा रहा है कि हादसा उस व्यक्त हुआ, जब की कर्मी फैक्ट्री में पटाखा बनाने का काम कर रहे थे. डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल मीणा ने द हिंदू को बताया, “कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है क्योंकि उनके शरीर पूरी तरह जल गए हैं. माना जा रहा है कि वे पटाखा फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी थे.”
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह
घटना को लेकर चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “इस दुखद दुर्घटना में कई लोगों की जान जाने से गहरा दुःख हुआ है. मैंने अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों, वर्तमान स्थिति, राहत उपायों और चिकित्सा सहायता के बारे में बात की है. मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का दौरा करने और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है. मैंने सलाह दी है कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए। हम प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं.”
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
25 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
4 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
4 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
5 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
6 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
9 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines