Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 6 की मौत

आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा जिले के रायवरम मंडल स्थित लक्ष्मी गणपति पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट से छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के समय फैक्ट्री में कर्मचारी पटाखे बनाने का काम कर रहे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Oct 8, 2025 22:14
Andhra Pradesh
आंध्र प्रदेश मे बड़ा हादसा

आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा जिले के रायवरम मंडल के कोमारिपालेम गांव में लक्ष्मी गणपति आतिशबाजी फैक्ट्री में आज आग लगने से आठ लोग घायल हो गए. अनापर्थी विधायक नल्लामिल्ली रामकृष्ण रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया.

उन्होंने बताया कि यह व्यवसाय पिछले 75 वर्षों से सरकारी दिशानिर्देशों के अनुपालन में चल रहा है. हमने इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाया है और मृतकों के परिवारों को अनुग्रह राशि प्रदान करने के लिए चर्चा चल रही है. आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस हादसे में कुल छह लोगों की जान चली गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री ऑफिस की तरफ से सोशल मीडिया पर लिखा कि आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में एक दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

बताया जा रहा है कि हादसा उस व्यक्त हुआ, जब की कर्मी फैक्ट्री में पटाखा बनाने का काम कर रहे थे. डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले के पुलिस अधीक्षक राहुल मीणा ने द हिंदू को बताया, “कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है क्योंकि उनके शरीर पूरी तरह जल गए हैं. माना जा रहा है कि वे पटाखा फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी थे.”

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह

घटना को लेकर चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “इस दुखद दुर्घटना में कई लोगों की जान जाने से गहरा दुःख हुआ है. मैंने अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों, वर्तमान स्थिति, राहत उपायों और चिकित्सा सहायता के बारे में बात की है. मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का दौरा करने और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है. मैंने सलाह दी है कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए। हम प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं.”

First published on: Oct 08, 2025 06:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.